Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में किया गया गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल*

*उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन कवर्धा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में फहराएंगे तिरंगा झंडा*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 24, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में किया गया गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल*
68
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि*

*देश भक्ति पर विशेष आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और परेड की भव्य तैयारियां पूरी, विभागों की झाकियां का भी होगा प्रदर्शन*

कवर्धा, 24 जनवरी 2026। आचार्य पंथ गृन्ध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान, कवर्धा में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज अंतिम रिहर्सल किया गया। राष्ट्र पर्व गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन इस बार जिले में बड़े हर्षाेउल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह में उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और तिरंगा झंडा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। कलेक्टर गोपाल वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति में समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने पूरी तत्परता और समर्पण के साथ समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत समारोह का शुभारंभ सुबह 8ः58 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के साथ होगा। 9ः00 बजे झंडा फहराया जाएगा, राष्ट्रीय धुन और परेड सलामी के बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हर्ष फायर, राष्ट्रपति जय घोष और मार्चपास्ट के माध्यम से गणतंत्र दिवस का आयोजन होगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश वाचन 9ः25 बजे से किया जाएगा। समारोह के आकर्षण में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण शामिल हैं।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में कुल 11 प्लाटून हिस्सा लेंगे। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह करेंगे, जबकि उप परेड कमांडर उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान होंगे। परेड में शामिल 11 प्लाटून में 17वीं वाहिनी छग सबल जिला कबीरधाम, प्लाटून कमांडर उमेश भगत होंगे। जिला पुलिस बल (पुरुष) प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक सिकंदर कुर्रे अपनी टीम के साथ कवर्धा जिले की सुरक्षा व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्लाटून का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होगा। जिला पुलिस बल (महिला) से प्लाटून कमांडर एसआई शालिनी वर्मा होंगे। यह प्लाटून महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका का प्रतीक है। नगर सेना प्लाटून कमांडर एएसआई कृष्ण कुमार चंद्रवंशी हो होंगे। नगर सेना का दल साहस और सुरक्षा का संदेश है। वन विभाग प्लाटून कमांडर, वन रक्षक तारकेश यादव होंगे। यह प्लाटून पर्यावरण संरक्षण और वनों के महत्व का संदेश इस प्लाटून के माध्यम से दिया जाएगा।
एनसीसी (बालक) पी जी कॉलेज कवर्धा, प्लाटून कमांडर जूनियर अंडर ऑफिसर तामेश्वर निषाद होंगे। इस प्लाटून में युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण इस प्लाटून में झलकेगा। एनसीसी (बालिका) आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा प्लाटून कमांडर, जूनियर अंडर ऑफिसर सतवंतिन निषाद है। यह महिला सशक्तिकरण और एनसीसी की भूमिका को दर्शाने वाली यह प्लाटून खास आकर्षण होगी। एनसीसी (बालिका) स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कवर्धा प्लाटून कमांडर सरजेंट प्रतीक्षा वाचकर होंगे। यह दल उत्साह और अनुशासन का अद्भुत उदाहरण है। एनसीसी (बालक)-पीएम स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यमिक स्कूल कवर्धा सारजेंट जय कुंभकार होंगे। एनसीसी बालिका पीएम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मध्यम स्कूल कवर्धा सारजेंट सांची गंधर्व होंगी। जिला गाइड टीम कवर्धा दल नायिका सविता साहू होगी।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां*

परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें जिले के कुल 6 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ की संस्कृति और देशभक्ति से जुड़े गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी, जो विकास कार्यों और सामाजिक संदेशों पर आधारित होंगी। पुलिस बैण्ड में प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे, प्रेमेन्द्र चंदेल, आरक्षक साजिद खान, मोहित यादव, शिवम मंडावी, रामलोचन और दिलचंद द्वारा राष्ट्रीय धुनें बजाई जाएगी।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर कवर्धा, होली क्रॉस स्कूल और दिशा पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एरोबिक व्यापम प्रदर्शन के साथ होगी। इसके अलावा जिले के गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बोड़ला द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं गौधन, अभ्युदय स्कूल कवर्धा द्वारा इंडियन फोक डांस, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्री मैट्रिक छात्रावास कवर्धा द्वारा छत्तीसगढ़ी रीमिक्स, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल बिरकोना द्वारा छत्तीसगढ़ी रीमिक्स और अशोका पब्लिक स्कूल कवर्धा द्वारा यूनिटी ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास के अवसर पर अपर कलेक्टर  विनय पोयाम एसडीएम चेतन साहू और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*रायपुर साहित्य उत्सव में ओपन माइक से नवीन प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: पहले दिन चार सत्रों में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा*

Next Post

*16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*
कवर्धा

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*
कवर्धा

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*

March 20, 2026
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*  *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

March 18, 2026
Next Post

*16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!