Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, March 31, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

टीबी उन्मूलन की ओर बढ़ता कबीरधाम,जनसहभागिता से मिल रही मुहिम को गति

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कवर्धा विकासखंड के मरीजों को मिला पोषण का साथ

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 30, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
टीबी उन्मूलन की ओर बढ़ता कबीरधाम,जनसहभागिता से मिल रही मुहिम को गति
29
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार

कवर्धा, 30 जून 2025। टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कबीरधाम जिले में एक मानवीय और प्रेरणादायक पहल देखने को मिल रही है। जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अगुवाई में ‘निक्षय मित्र’ योजना को जनसहभागिता का संबल मिल रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री वर्मा ने आज कवर्धा विकासखंड के चार टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें प्रोटीन युक्त पोषण आहार उपलब्ध कराया, जिससे उनके उपचार को गति मिलेगी और स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि “निक्षय मित्र योजना” स्वास्थ्य सेवाओं में सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। टीबी के इलाज में दवा के साथ-साथ पोषण अत्यंत आवश्यक है और समाज से मिलने वाला यह सहयोग मरीजों को शारीरिक एवं मानसिक विकास में लिए सहयोग भी होगा।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप टीबी मुक्त भारत अभियान को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि “निक्षय मित्र” योजना के अंतर्गत समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी, व्यवसायी, संस्था अथवा संगठन को यह अवसर दिया गया है कि वे टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आएं और उन्हें इलाज के साथ-साथ पोषण का भी सहारा दें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि “टीबी मरीजों को नियमित दवा के साथ संतुलित पोषण मिलेगा, तो उनके जल्द स्वस्थ होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

*कलेक्टर ने चार टीबी मरीजो को उनके उचित उपचार के किये गोद लिया*

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वयं “निक्षय मित्र” बनकर कवर्धा विकासखंड के चार मरीजसुशीला भारती, टिकेश्वर साहू, सेखु साहू और गनेशिया धुर्वे को गोद लिया तथा उन्हें पौष्टिक खाद्य सामग्री प्रदान की। इस पहल में जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग श्रीमती अनुपमा तिवारी की भी सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में “निक्षय मित्र” अभियान को गति दी जा रही है और अब तक अनेक स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों द्वारा मरीजों को गोद लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

टीबी एक संक्रामक रोग है, जो लापरवाही और कमजोरी की स्थिति में तेजी से फैलता है। इसके प्रमुख लक्षणों में दो सप्ताह या अधिक समय से खांसी आना, भूख कम लगना, लगातार वजन घटना, शाम को बुखार आना और सीने में दर्द शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. राज ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में यह लक्षण दिखें तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बलगम की जांच करानी चाहिए। समय पर जांच और इलाज से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

कबीरधाम जिले में जनवरी से मई 2025 तक कुल 394 टीबी मरीज चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें कवर्धा ब्लॉक में सर्वाधिक 180, पंडरिया में 94, बोड़ला में 63 और लोहरा में 57 मरीज सामने आए हैं। जिन्हें जन सहयोग से उनके बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य सुधार के लिए पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास के लिए “निक्षय मित्र” योजना के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से लोग सामने आएंगे, तब टीबी जैसी बीमारी को जड़ से मिटाना संभव होगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा दिखाई गई पहल, डॉ. बी.एल. राज के तकनीकी मार्गदर्शन और श्रीमती अनुपमा तिवारी के समन्वय से संचालित यह मुहिम निश्चित ही दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*प्रेम आर्य : राजनीति और व्यापार जगत के सौम्य कर्मयोगी

Next Post

कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में जीते 14 पदक

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*
कवर्धा

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*

March 20, 2026
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*  *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव में सजी संस्कृति संध्या, लोक व शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव में सजी संस्कृति संध्या, लोक व शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां*

March 17, 2026
Next Post
कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में जीते 14 पदक

कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में जीते 14 पदक

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!