Janta Ka Adhikar
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, August 5, 2025
  • Login
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

श्री ईशवरी साहू निर्विरोध बने जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष

पीठासीन अधिकारी ने प्रदान किया अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र

jantakaadhikar by jantakaadhikar
March 8, 2025
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
श्री ईशवरी साहू निर्विरोध बने जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष
40
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, जिला पंचायत कबीरधाम के लिए क्षेत्र क्रमांक 14 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्री ईशवरी साहू पिता लुडगु साहू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। आज जिला पंचायत के सभा कक्ष भवन में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयम ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन की औपचारिकता पूर्ण कराई। निर्वाचित अध्यक्ष श्री साहू को पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत श्री ईशवरी साहू ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन अवधि समाप्त होने तक किसी अन्य सदस्य द्वारा नामांकन नहीं भरा गया, जिससे वे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

*शुभकामनाओं का मिला सिलसिला*

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने श्री साहू को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राम कुमार भट्ट, श्री राजेन्द्र चन्द्रवंशी, डड़सेना कलार समाज के जिला अध्यक्ष श्री रूपेंद्र जायसवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी ने उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की और जिले के विकास में उनके योगदान की अपेक्षा जताई।

*जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे:- नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साहू*

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ईशवरी साहू ने सभी सदस्यों, अधिकारियों एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने और पंचायत स्तर तक लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। श्री साहू के निर्विरोध निर्वाचन से समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रेस विज्ञप्ति *कांग्रेस ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान’’*

Next Post

मनोज सिंह ठाकुर बने नगर पंचायत पांडातराई के उपाध्यक्ष

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत कलेक्टर गोपाल वर्मा
कवर्धा

विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत कलेक्टर गोपाल वर्मा

August 3, 2025
*कांग्रेस पार्टी एक जुटता के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार*
कवर्धा

*कांग्रेस पार्टी एक जुटता के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार*

July 30, 2025
*पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने किया अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा*

July 28, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने भोरमदेव में हजारों कावड़ियों और शिव भक्तों का हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया  मुख्यमंत्री साय, अध्यक्ष सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा और साव ने हर-हर महादेव, बोल बम के जय घोष के साथ कावड़ियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया

*शिव भक्ति में लीन आस्था और विश्वास की 151 किलोमीटर कांवड़ यात्रा हुई पूरी, पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं कांवड़ यात्रियों ने भोरमदेव मंदिर में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक, भगवामय हुआ जिला कबीरधाम*मेंटेनर

July 27, 2025
अवैध रूप से बेचने के लिए जमा शराब की बड़ी खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा

अवैध रूप से बेचने के लिए जमा शराब की बड़ी खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2025
Next Post
मनोज सिंह ठाकुर बने नगर पंचायत पांडातराई के उपाध्यक्ष

मनोज सिंह ठाकुर बने नगर पंचायत पांडातराई के उपाध्यक्ष

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In