Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*जैव चिकित्सा अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी*

*राज्य स्तरीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
December 10, 2025
in छत्तीसगढ़, रायपुर
Reading Time: 1 min read
0
*जैव चिकित्सा अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी*
14
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रायपुर, 10 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 (संशोधित 2021) के प्रभावी अनुपालन और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन आज नवा रायपुर में हुआ। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट का उचित प्रबंधन केवल स्वास्थ्य संस्थानों की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निपटान सार्वजनिक स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा विषय है, इसलिए नियमों का कड़ाई से पालन अत्यंत आवश्यक है। चौधरी ने स्वास्थ्य संस्थानों से अपील की कि वे नियमों को स्पष्ट रूप से समझकर उनका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला इसी उद्देश्य से आयोजित की गई है ताकि सभी संस्थान नियमों को बेहतर समझ सकें, अपनी समस्याएं निसंकोच साझा कर सकें और समाधान पर सामूहिक रूप से कार्य किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी संवाद, सहभागिता और सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन में एक आदर्श राज्य के रूप में उभरेगा।

आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव एवं मण्डल के अध्यक्ष अंकित आनंद ने कहा कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट के कुशल प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य संस्थानों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब तक नियमों को सही रूप में नहीं समझा जाएगा, उनका प्रभावी कार्यान्वयन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मण्डल की यह कार्यशाला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जहां सभी संबंधित हितधारकों को विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

कार्यशाला के आरंभ में मण्डल के सदस्य सचिव राजू अगसिमनि ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के वैज्ञानिक निपटान, सुरक्षित परिवहन, पृथक्करण, भंडारण और उपचार की प्रक्रियाओं को मजबूत बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अनुप चतुर्वेदी तथा यादवेन्द्र यादव, अधिवक्ता (सीपीसीबी, भोपाल) ने जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के विभिन्न तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रमुख अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर्स, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, नर्सिंग होम एसोसिएशन, चिकित्सा प्रकोष्ठ तथा विभिन्न स्थानीय निकायों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर आधारित एक मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित भविष्य गढ़ने में सहायक होगा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* *छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश के 6 विश्वविद्यालयों के साथ किया एमओयू*

Next Post

*कबीरधाम में चिकित्सा सुविधाओं के एक नए युग का सूत्रपात कबीरधाम जिला आज विकास के नए युग में कर रहा प्रवेश-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

रंगों में घुला समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होली मिलन समारोह में हुए शामिल
रायपुर

रंगों में घुला समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होली मिलन समारोह में हुए शामिल

March 18, 2026
*मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट*
रायपुर

*मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट*

February 23, 2026
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र*
रायपुर

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र*

February 22, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा*
रायपुर

*उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा*

February 17, 2026
*मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की*
रायपुर

*मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की*

February 16, 2026
Next Post
*कबीरधाम में चिकित्सा सुविधाओं के एक नए युग का सूत्रपात कबीरधाम जिला आज विकास के नए युग में कर रहा प्रवेश-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

*कबीरधाम में चिकित्सा सुविधाओं के एक नए युग का सूत्रपात कबीरधाम जिला आज विकास के नए युग में कर रहा प्रवेश-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!