Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, February 5, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*सड़क सुरक्षा माह 2026:कबीरधाम पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन*

*रक्तदान शिविर में कुल 15 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, हेलमेट और प्रसस्ति पत्र देकर किया सम्मनित*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 22, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*सड़क सुरक्षा माह 2026:कबीरधाम पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन*
9
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा निरंतर विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में आज वीर सावरकर भवन, कवर्धा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रक्तदान शिविर में कुल 15 रक्तदाताओं द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, यातायात पुलिस का स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग का अमला एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य केवल यातायात नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज के प्रति सकारात्मक सोच, मानवीय संवेदनशीलता एवं सामाजिक सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे कार्यक्रम मानव जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और पुलिस बल सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर है।

एसडीओपी यातायात कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिलेभर में यातायात जागरूकता रैली, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रति जागरूकता अभियान, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष चेकिंग अभियान, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

यातायात प्रभारी अजयकांत तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। यातायात नियमों का पालन, संयमित गति, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन चलाने की अपील की।

ShareSendTweet
Previous Post

*पॉश एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम*

Next Post

*IICDEM–2026 में ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

नवसृजित उपसंभाग पांडातराई के अंतर्गत पंडरिया सचिवालय
कवर्धा

नवसृजित उपसंभाग पांडातराई के अंतर्गत पंडरिया सचिवालय

February 4, 2026
*कुकरापानी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*
कवर्धा

*कुकरापानी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*

February 3, 2026
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार*

February 1, 2026
*घुघरी रोड अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक दलाल सहित 03 युवतियां हिरासत में*
कवर्धा

*घुघरी रोड अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक दलाल सहित 03 युवतियां हिरासत में*

January 31, 2026
*घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 बदमाश एवं 1 नाबालिक हिरासत में*
कवर्धा

*घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 बदमाश एवं 1 नाबालिक हिरासत में*

January 31, 2026
*युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र की असली ताकत – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा*
कवर्धा

*युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र की असली ताकत – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा*

January 27, 2026
Next Post
*IICDEM–2026 में ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ*

*IICDEM–2026 में ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!