Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, February 5, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

भोरमदेव महोत्वसव की तैयारी अंतिम चरणों में, 26 एवं 27 मार्च को सजेगा भोरमदेव महोत्सव का मंच

प्रख्यात भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी, पाशर्व गायक अनुराग शर्मा, पदमश्री श्री अनुज शर्मा, सोनी टीवी सुपर डांस फेम श्री अनिल टांडी सहित स्थानीय कलाकारों की होगी शानदार प्रस्तुती

jantakaadhikar by jantakaadhikar
March 24, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
32
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

2025। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण धरोहर स्थल भोरमदेव में आयोजित होने वाला भोरमदेव महोत्सव की तैयारी अब अंतिम चरणों में है। यह महोत्सव 26 और 27 मार्च 2025 को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की संस्कृति, कला और परंपराओं को बढ़ावा देना है, साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में भी इसे एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। महोत्सव की सफल आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल और मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियां पूरी तरह से सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से की जा रही हैं। इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेशवासियों को न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देखने और अनुभव करने का मौका मिलेगा, बल्कि यह आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा। महोत्सव के आयोजन स्थल भोरमदेव में स्थित ऐतिहासिक मंदिरों और पुरातात्विक धरोहरों की सुंदरता का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशन में इस महोत्सव के संचालन को लेकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव में अतिथियों के आगमन, कार्यक्रमों की सूची, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर ध्यान दिया गया है। पेयजल, बिजली, पार्किंग, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है ताकि महोत्सव में आने वाले सभी दर्शकों को कोई असुविधा न हो। इस महोत्सव का आयोजन भोरमदेव स्थल पर, जो कि अपनी ऐतिहासिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है, स्थानीय कला और संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होगा। यह महोत्सव प्रदेश के पर्यटन को एक नई दिशा देने के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों द्वारा बैगा नृत्य की प्रस्तुति, पारंपरिक नृत्य और संगीत कार्यक्रम सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा समस्त व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं और महोत्सव के लिए सभी तैयारियां अंतिम रूप से पूरी हो चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थल भोरमदेव में आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव का उद्घाटन 26 मार्च 2025 को भव्य तरीके से किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे, जो महोत्सव की सफलतापूर्वक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। महोत्सव में अतिविशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विशिष्ट अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेंषर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पाटिल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगा लोकचंद साहू, जनपद सदस्य श्री नेमीचंद पटेल, ग्राम पंचायत चौरा के सरपंच श्रीमती दुर्गा लांझे की गरिमामय उपस्थिति इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगी।
भोरमदेव महोत्सव का समापन समारोह 27 मार्च 2025 को होगा। समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे। महोत्सव में विशिष्ट अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेंषर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पाटिल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगा लोकचंद साहू, जनपद सदस्य श्री नेमीचंद पटेल, ग्राम पंचायत चौरा के सरपंच श्रीमती दुर्गा लांझे की गरिमामय उपस्थिति में आयोजन का समापन होगा।

महोत्सव के प्रथम दिन 26 मार्च को भक्ति, कला और संगीत की होगी अद्भुत धारा

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थल भोरमदेव में आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन 26 मार्च 2025 को विशेष रूप से भक्ति, कला और संगीत की अद्भुत धारा देखने को मिलेगी। महोत्सव के इस पहले दिन प्रख्यात भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी की ऐतिहासिक प्रस्तुति होगी, जो कबीरधाम जिले के सभी भक्तों को भक्तिभाव की अमृतधारा में प्रवाहित करेगा। श्री हंसराज रघुवंशी की भव्य प्रस्तुति इस दिन के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी, जिससे आयोजन स्थल पर भक्ति का अलौकिक माहौल बनेगा। इसके साथ ही, महोत्सव में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी पार्श्व गायक श्री अनुराग शर्मा अपनी आवाज से माहौल को और भी शानदार बनाएंगे। उनका संगीत और गायन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के प्रति लोगों की श्रद्धा और प्रेम को और मजबूत करेगा। महोत्सव के इस पहले दिन के अन्य कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां, जो युवाओं की कला और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक होंगी। इसके अलावा, प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। श्रीमती बसंताबाई और साथी द्वारा बैगा नृत्य, सुश्री गितिका बांसुरीली द्वारा बांसुरी वादन, सुश्री ईशिका गिरी और रितीलाल द्वारा कत्थक नृत्य, श्रीमती गोपा शान्याल द्वारा संगीत गायन, श्री प्रभंजन चतुर्वेदी द्वारा भजन गायन, श्रीमती संगीता चौबे द्वारा भरत नाट्यम, श्री प्रमोद सेन और साथी द्वारा छत्तीसगढ़ लोक कला मंच गहना गाठी की शानदार प्रस्तुति देंगें। इन अद्भुत प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शक छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक नृत्य और संगीत का अनुभव करेंगे। महोत्सव के इस पहले दिन का आयोजन न केवल मनोरंजन और भक्ति का अद्भुत संगम होगा, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा।

सुप्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति से महोत्सव का रंग और बढ़ेगा

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थल भोरमदेव में आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव का समापन कार्यक्रम 27 मार्च 2025 को एक भव्य और रंगारंग आयोजन के रूप में होगा। समापन समारोह में प्रदेशवासियों और दर्शकों को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अद्भुत अनुभव मिलेगा। समापन समारोह में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी पार्श्व गायक पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा अपनी संगीत प्रस्तुति दी जाएगी, जो कार्यक्रम की शाम को खास और यादगार बनाएगी। इसके अलावा, सोनी टीवी के सुपर डांसर फेम श्री अनिल टांडी डांस ग्रुप द्वारा शानदार डांस प्रदर्शन होगा, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। समापन कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां भी होंगी, जिसमें युवा पीढ़ी की कला और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा, महोत्सव में कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें श्रीमती बसंताबाई और साथी द्वारा बैगा नृत्य, श्रीमती संगीता कापसे और सुश्री राधिका शर्मा द्वारा कत्थक नृत्य, श्री दानी वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक विधा परसा के फुल, नासीर निदंर द्वारा भजन गायन, श्री दुष्यंत हरमुख द्वारा छत्तीसगढ़ लोक कला मंच रंग झरोखा की भव्य प्रस्तुति, इन सभी प्रस्तुतियों के साथ, समापन समारोह में विशेष रूप से आकर्षक लाईट और लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा, जो कार्यक्रम को और भी रोमांचक और यादगार बना देगा। भोरमदेव महोत्सव का समापन छत्तीसगढ़ी कला, संगीत और नृत्य के रंगों से सजेगा, और यह आयोजन सभी उपस्थित दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक याद रहेगा।

 

ShareSendTweet
Previous Post

भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Next Post

आज प्रयागराज के लिए तिलक लगाकर श्री फल भेंट करके लोगों को किया रवाना

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

नवसृजित उपसंभाग पांडातराई के अंतर्गत पंडरिया सचिवालय
कवर्धा

नवसृजित उपसंभाग पांडातराई के अंतर्गत पंडरिया सचिवालय

February 4, 2026
*कुकरापानी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*
कवर्धा

*कुकरापानी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*

February 3, 2026
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार*

February 1, 2026
*घुघरी रोड अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक दलाल सहित 03 युवतियां हिरासत में*
कवर्धा

*घुघरी रोड अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक दलाल सहित 03 युवतियां हिरासत में*

January 31, 2026
*घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 बदमाश एवं 1 नाबालिक हिरासत में*
कवर्धा

*घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 बदमाश एवं 1 नाबालिक हिरासत में*

January 31, 2026
*युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र की असली ताकत – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा*
कवर्धा

*युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र की असली ताकत – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा*

January 27, 2026
Next Post
आज प्रयागराज के लिए तिलक लगाकर श्री फल भेंट करके लोगों को किया रवाना

आज प्रयागराज के लिए तिलक लगाकर श्री फल भेंट करके लोगों को किया रवाना

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!