Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Saturday, February 14, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*पुलिस थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*

*कबीरधाम पुलिस ने 16.50 लाख रुपये की केसीसी लोन धोखाधड़ी का किया पर्दाफाश– दो आरोपी गिरफ्तार*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 17, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*पुलिस थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*
184
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कबीरधाम पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में कुल 16.50 लाख रुपये के केसीसी लोन की राशि का दुरुपयोग कर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की गई थी।

प्रार्थी गणेश राम धुर्वे, निवासी ग्राम बुचीपारा थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम ने दिनांक 24.02.2025 को थाना कुकदुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह जुलाई 2024 में नेतराम डहरिया नामक व्यक्ति ने अपने आप को बैंक का लोन एजेंट बताकर प्रार्थी से उसके कृषि भूमि के दस्तावेज एवं हस्ताक्षर प्राप्त किए। इसके बाद उसने अपने साथी बैंक कर्मी के साथ मिलकर प्रार्थी के नाम पर 16.50 लाख रुपये का केसीसी लोन स्वीकृत कराया और उक्त राशि को प्रार्थी के बैंक खाते से एटीएम व ऑनलाइन माध्यम से स्वयं आहरित कर लिया।

रिपोर्ट पर थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक 29/2025 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. 2023 एवं धारा 66(सी) आई.टी. एक्ट 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए। एक्सिस बैंक शाखा कवर्धा से प्रार्थी के केसीसी लोन खाता एवं सेविंग खाता से संबंधित दस्तावेज, एकाउंट ओपनिंग फॉर्म एवं ट्रांजेक्शन डिटेल जप्त की गई। इसी प्रकार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा चंदनीडीह रायपुर से आरोपी गिरीश कुमार वर्मा के सेविंग खाता का एकाउंट ओपनिंग फॉर्म एवं ट्रांजेक्शन डिटेल जप्त किए गए।

विवेचना के दौरान आरोपीगण
1. गिरीश कुमार वर्मा निवासी कुम्हारी, जिला दुर्ग (छ.ग.)
2. नेतराम डहरिया निवासी इंदौरी, जिला कबीरधाम

दिनांक 15.09.25 को गिरफ्तार कर आज दिनांक को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल कबीरधाम भेजा गया ।

यह कार्रवाई कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक आशीष कंसारी एवं थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार का लोन लेने या दस्तावेज उपलब्ध कराने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि स्वयं संबंधित बैंक शाखा में जाकर करें तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा इस प्रकार के कार्य किए जाने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।

ShareSendTweet
Previous Post

*धर्मांतरण पर प्रहार, घर वापसी से मिली नई राह, पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वनांचल के 70 से अधिक लोगों ने की अपने मूल धर्म में वापसी, विधायक ने पैर पखारकर किया अभिनंदन*

Next Post

सेवार्थ विद्यार्थी छत्तीसगढ़ प्रांत एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में हुआ अभूतपूर्व आयोजन, समाज को मिली नई प्रेरणा

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
Next Post
सेवार्थ विद्यार्थी छत्तीसगढ़ प्रांत एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में हुआ अभूतपूर्व आयोजन, समाज को मिली नई प्रेरणा

सेवार्थ विद्यार्थी छत्तीसगढ़ प्रांत एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में हुआ अभूतपूर्व आयोजन, समाज को मिली नई प्रेरणा

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!