Janta Ka Adhikar
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, August 5, 2025
  • Login
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में जीते 14 पदक

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 30, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में जीते 14 पदक
24
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

1000031949कवर्धा, 30 जून 2025। 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक अर्जित किए हैं। इनमें 02 स्वर्ण, 04 रजत एवं 08 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर आज जिले के विजेता खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कबीरधाम जिले की यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे प्रदेश का भी मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए संकल्पित है, और भविष्य में भी सभी आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण व सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी ताकि राज्य के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन की भावना अनुकरणीय है। हमें गर्व है कि कबीरधाम जिले से प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि वे इसी तरह मेहनत करते रहे, तो आने वाले वर्षों में वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कबीरधाम और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय रहा कि खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि के पीछे आर्मी ग्रुप के कोच श्री सुनील सरोज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को कठिन प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देकर उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। खिलाड़ियों ने भी उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के सहयोग व प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही जिले में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बना है। कोच श्री सुनील सरोज ने बताया कि कबीरधाम जिले में एथलेटिक्स के क्षेत्र में लगातार प्रतिभाएं उभर रही हैं, आवश्यकता है उन्हें उचित मंच, संसाधन और मार्गदर्शन की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के सहयोग और प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता से अन्य युवा भी खेलों की ओर आकर्षित होंगे।

इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान

कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में मनीषा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। 5000 मीटर दौड़ में निशि ने दमदार दौड़ लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि 3000 मीटर दौड़ में लाला सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 4 इनटू 100 मीटर दौड़ में पप्पु, पंकज, सनत और दिनेश की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह निखिल और नीलम की जोड़ी ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। वेक चेस्ट प्रतिस्पर्धा में चंद्रभान ने तीसरा स्थान, भाला फेंक में विशाल ने दूसरा स्थान, डीएसीए स्पर्धा में पारस ने प्रथम स्थान, और नेमीष ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले के लिए एक बार फिर गौरव का क्षण निर्मित किया। इन सभी खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि जिले में खेल प्रतिभाओं के विकास और प्रशिक्षण की दिशा में हो रहे प्रयासों को भी दर्शाता है।

ShareSendTweet
Previous Post

टीबी उन्मूलन की ओर बढ़ता कबीरधाम,जनसहभागिता से मिल रही मुहिम को गति

Next Post

वनांचल रेंगाखार में रात्रि विश्राम के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सर्किट हाउस में सुनी जनसमस्याएँ, कई मांगों का किया मौके पर निराकरण

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*
छत्तीसगढ़

*कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*

August 5, 2025
*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव*  *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*
छत्तीसगढ़

*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

August 4, 2025
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घुघरीकला में पटेल समाज सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घुघरीकला में पटेल समाज सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

August 4, 2025
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल*  *शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
रायपुर

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल* *शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

August 4, 2025
विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत कलेक्टर गोपाल वर्मा
कवर्धा

विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत कलेक्टर गोपाल वर्मा

August 3, 2025
*79 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आगाज 2 अगस्त से*  *कलेक्टर ने सफलता के लिए जारी किए दिशानिर्देश*
छत्तीसगढ़

*79 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आगाज 2 अगस्त से* *कलेक्टर ने सफलता के लिए जारी किए दिशानिर्देश*

August 2, 2025
Next Post
वनांचल रेंगाखार में रात्रि विश्राम के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सर्किट हाउस में सुनी जनसमस्याएँ, कई मांगों का किया मौके पर निराकरण

वनांचल रेंगाखार में रात्रि विश्राम के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सर्किट हाउस में सुनी जनसमस्याएँ, कई मांगों का किया मौके पर निराकरण

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In