Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान मिले – विधायक श्री मोहले*

*नपा मुंगेली के आगर खेल परिसर में समाधान शिविर आयोजित*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
May 9, 2025
in छत्तीसगढ़, मुंगेली
Reading Time: 1 min read
0
आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान मिले – विधायक श्री मोहले*
38
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

मुंगेली, 08 मई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी समाधान शिविर का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में नगर पालिका मुंगेली के आगर खेल परिसर में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया और आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान 02 आवेदकों को विवाह प्रमाण पत्र, 06 आवेदकों को जन्म प्रमाण पत्र, 03 आवेदकों को मृत्यु प्रमाण पत्र, 04 हितग्राहियों को पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं प्रतिकात्मक चाबी, 06 आवेदकों को श्रम कार्ड, 05 हिताग्रहियों को आयुष्मान कार्ड, 05 आवेदकों को किसान किताब, 05 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 05 हितग्राहियों को स्वच्छता किट प्रदान कर लाभान्वित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना लाईवलीहुड कॉलेज जमकोर द्वारा जूट प्रोडक्ट स्टिचिंग में प्रशिक्षित 05 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। विधायक ने नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों और महतारी वंदना योजना के 02 महिलाओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहले ने कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ आमजनों तक पहुँचाने तथा पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ प्रदान करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान मिले। बिजली ट्रांसफार्मर, खम्भे आदि की व्यवस्थाएं ठीक किया जाए। शहर में पर्याप्त रूप से स्ट्रीट एवं हाई मास्ट लाईट लगे। उन्होंने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाऊपारा के कक्षा 10वीं की छात्रा प्रिया सिंह राजपूत को 92 प्रतिशत, पलक साहू को 94.6 प्रतिशत एवं मानसी पात्रे को 90 प्रतिशत, कक्षा 12वीं की छात्रा संस्कृति मिश्रा को 90 प्रतिशत और जाह्नवी यादव 80.2 प्रतिशत लाने पर सम्मानित करते हुए बधाई दी।

*प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने प्रशासन हरसंभव मदद करेगा – कलेक्टर*

कलेक्टर ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, तकनीक का सही उपयोग करने और आत्मविश्वास रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों से अपील किया कि वे मोबाइल का उपयोग ज्ञान अर्जन के लिए करें, न कि व्यर्थ की चीजों के लिए। यूपीएससी, मेडिकल, लॉ, आईआईटी आदि की तैयारी में प्रशासन द्वारा योग्य और इच्छुक छात्रों को संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी भी प्रतिभाशाली छात्र को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों के समाधान के लिए कर्मचारियों की सराहना की और शेष लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि सुशासन तिहार एक उत्सव की तरह है। यह जनता से सीधा जुड़ाव और योजनाओं के लाभ की समझ का अवसर है। सभी योजनाएं जनता के लिए हैं, इनका लाभ लें।
इस अवसर पर अतिरक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, नगर पालिका मुंगेली अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व वार्डों के पार्षदगणों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया और प्राप्त आवेदनों व उसके निराकरण की जानकारी ली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने 11 वार्डों के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की संख्या और उसके निराकरण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवेदनों में पेयजल व्यवस्था, सफाई, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, पीएम आवास, नाली, सीसी रोड, राशनकार्ड के आवेदन प्राप्त हुए है। पीएम आवास योजना 2.0 के तहत 170 हितग्राहियों की सूची तैयार कर सूडा प्रेषित किया गया है। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी प्रस्ताव तैयार कर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को प्रेषित किया गया है।

*हितग्राहियों ने किया धन्यवाद ज्ञापित*

शिविर में हितग्राहियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सरदार पटेल वार्ड की श्रीमती शकुंतला देवागंन ने आंगनबाड़ी भवन तक पाईप लाईन लगाने, महामाई वार्ड के राजू सोनी ने पुराना पैनल बक्शा को बदल कर नया लगाने, रामगोपाल तिवारी वार्ड की श्रीमती अहिल्या ठाकुर, जवाहर वार्ड के पुष्पेन्द्र सोनकर एवं उदल सोनकर ने पानी कनेक्शन उपलब्ध कराने पर शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।

 

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 25 निर्धन जोड़ों का विवाह संपन्न*

Next Post

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा से राज्य के मेरिट सूची में दबदबा बानने वाले विद्यार्थियों ने सौजन्य भेंट की

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*
मुंगेली

*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*

February 16, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*
मुंगेली

*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*

January 30, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
Next Post
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा से राज्य के मेरिट सूची में दबदबा बानने वाले विद्यार्थियों ने सौजन्य भेंट की

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा से राज्य के मेरिट सूची में दबदबा बानने वाले विद्यार्थियों ने सौजन्य भेंट की

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!