Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 15, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

रक्षाबंधन पर मिठाइयों की गुणवत्ता पर नजर, कबीरधाम में 3 दिन चला सघन जांच अभियान 33 सैम्पल राज्य लैब भेजे, 80 नमूनों की मौके पर जांच, व्यापारियों को निर्देश

त्योहारी सीजन में अवमानक खाद्य बेचने पर होगी कड़ी कार्रवाई

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 8, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
रक्षाबंधन पर मिठाइयों की गुणवत्ता पर नजर, कबीरधाम में 3 दिन चला सघन जांच अभियान  33 सैम्पल राज्य लैब भेजे, 80 नमूनों की मौके पर जांच, व्यापारियों को निर्देश
20
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 8 अगस्त 2025। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 4 से 6 अगस्त तक राज्य स्तरीय सघन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी के तहत कबीरधाम जिले में भी कलेक्टर  गोपाल वर्मा के निर्देशन में 3 दिवसीय अभियान संचालित हुआ।
इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी  जितेन्द्र कुमार नेले एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश कुमार साहू के नेतृत्व में कवर्धा, सहसपुर लोहरा, पंडरिया और बोडला ब्लॉकों के मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड वेंडरों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अभियान के तहत कुल 33 सैम्पल एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए। साथ ही चलित प्रयोगशाला से 80 खाद्य नमूनों की मौके पर ही जांच की गई और उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों को मानक खाद्य सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर अक्सर संदेह बना रहता है और रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिठाइयों व खाद्य सामग्री की मांग अधिक होने से अवमानक उत्पाद बिकने की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया गया।
राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, अवमानक या असुरक्षित खाद्य बेचने वाले प्रतिष्ठानों और निर्माताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम 2011 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को मानक स्तर की खाद्य सामग्री बेचने, साफ-सफाई रखने, बिना लाइसेंस या पंजीयन के व्यापार न करने, मिठाई निर्माण एवं समाप्ति तिथि अंकित करने, मिठाइयों के निर्माण में स्वच्छता अपनाने, त्योहारी सीजन में केवल शुद्ध मिठाई ही विक्रय करने और हैण्ड ग्लव्स व कैप का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए।
विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि खाने-पीने की वस्तुओं की पैकिंग में छपाई वाले अखबारी कागज का उपयोग न करें, क्योंकि इसमें मौजूद रसायन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। यदि कोई व्यापारी ऐसा करता है तो उसे इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दें और ऐसा न करने की सलाह दें।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

जूनियर रेडक्रॉस के बच्चों ने सीखा फर्स्ट एड, सीपीआर प्रशिक्षण से बनी जीवन बचाने की समझ

Next Post

*कबीरधाम में रक्षाबंधन पर बहनों ने पुलिस भाइयों की कलाई पर बांधा सुरक्षा का संकल्प सूत्र*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद
छत्तीसगढ़

नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद

January 13, 2026
*मात्र एक चौपाई पर तीन घण्टे बोले बागेश्वर सरकार*
छत्तीसगढ़

*मात्र एक चौपाई पर तीन घण्टे बोले बागेश्वर सरकार*

December 30, 2025
Next Post
*कबीरधाम में रक्षाबंधन पर बहनों ने पुलिस भाइयों की कलाई पर बांधा सुरक्षा का संकल्प सूत्र*

*कबीरधाम में रक्षाबंधन पर बहनों ने पुलिस भाइयों की कलाई पर बांधा सुरक्षा का संकल्प सूत्र*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!