Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, March 30, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

**श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए कबीरधाम पुलिस सतर्क, संपूर्ण सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था तैयार**

jantakaadhikar by jantakaadhikar
July 13, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
**श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए कबीरधाम पुलिस सतर्क, संपूर्ण सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था तैयार**

Oplus_0

35
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
http://jantakaadhikar.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250713-WA0033.mp4

संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार 

श्रावण मास के पवित्र अवसर पर भोरमदेव, डोंगरिया और बुढामहादेव की ओर जाने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कबीरधाम पुलिस द्वारा पूरे माह भर के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए यात्रा मार्गों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिस बल, होमगार्ड्स और स्वयंसेवकों की पर्याप्त तैनाती की गई है। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से चार मोटरसाइकिल सवार पेट्रोलिंग टीमों को भी तैनात किया गया है, जो लगातार यात्रा मार्ग पर गश्त करेंगी और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तत्पर रहेंगी।

यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन हेतु चिन्हांकन कर मार्गदर्शन दिया गया है। प्रत्येक रविवार और सोमवार को भोरमदेव रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, ताकि पदयात्रियों को सुगम मार्ग उपलब्ध हो सके। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को सड़क के दाहिने ओर चलने की सलाह दी गई है जिससे सामने से आने वाले वाहनों को देखा जा सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

अंधे मोड़ों, चढ़ाई वाले स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पिकेट स्थापित किए गए हैं जो यात्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही, भारी वाहनों पर अस्थायी प्रतिबंध भी यात्रा के अनुसार लागू किया जाएगा।

श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भोरमदेव थाना एवं कुकदूर थाना परिसर के सामने कांवड़ यात्रियों और पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क जलपान एवं विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। मार्ग में पेयजल, चिकित्सा सहायता, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और स्वच्छता की अस्थायी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

कल 14 जुलाई को प्रथम सोमवार को प्रारंभ होने वाली पदयात्रा हेतु विशेष रूप से अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। सुबह से ही पुलिस दल यात्रा मार्ग पर सक्रिय रहेगा, ट्रैफिक कंट्रोल, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सहायता हेतु त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने सभी श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें, पुलिस को सहयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए डायल-112 या निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करें। कबीरधाम पुलिस पूरी श्रद्धा, सतर्कता और सेवा भाव से संपूर्ण श्रावण मास तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हेतु तत्पर रहेगी।

 

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा बरामद – कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता, नशे के सौदागरों को करारा झटका*

Next Post

*वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
Next Post
*वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

*वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!