Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, March 30, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

दो महिला आरोपिया हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार दो पृथक प्रकरणों में कुल 21 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

jantakaadhikar by jantakaadhikar
February 13, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
115
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए हैं।

उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भुपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में सतत मुखबिर तंत्र सक्रिय कर निगरानी रखी जा रही थी।

दिनांक 12.02.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 10 मोतिमपुर पंडरिया एवं वार्ड क्रमांक 14 सिसोदिया नगर पंडरिया में दो महिलाएं अपने घर के सामने अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब विक्रय हेतु संग्रहित किए हुए हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी पंडरिया के नेतृत्व में दो पृथक टीमों का गठन कर त्वरित रेड कार्यवाही की गई।

प्रकरण क्रमांक 1 –
संपत्ति बघेल पति अशोक बघेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 मोतिमपुर पंडरिया, थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को मौके पर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 14 बल्क लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 5600 रुपये, जप्त की गई।

प्रकरण क्रमांक 2 –
सुमन भास्कर पति दिनेश भास्कर, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 सिसोदिया नगर पंडरिया, थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 07 बल्क लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1400 रुपये, बरामद की गई।

दोनों मामलों में आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन*

Next Post

*नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*
कवर्धा

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*

March 20, 2026
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*  *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव में सजी संस्कृति संध्या, लोक व शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव में सजी संस्कृति संध्या, लोक व शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां*

March 17, 2026
*छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जगराता एवं लोकगीतों के गायक दिलीप षडंगी देंगे अपनी प्रस्तुती*
कवर्धा

*छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जगराता एवं लोकगीतों के गायक दिलीप षडंगी देंगे अपनी प्रस्तुती*

March 17, 2026
Next Post
*नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

*नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!