Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Saturday, February 14, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई – 6 पेटी शराब समेत आरोपी गिरफ्तार – नशे और शराब के अवैध कारोबार पर ज़ीरो टॉलरेंस*

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री और नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 9, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
60
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए थाना कुण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम प्राणकापा तिराहा के पास दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो मुंगेली जिले से शराब खरीदकर जिले में अवैध बिक्री करने लाए थे। मौके पर आरोपियों से 6 पेटी देशी प्लेन शराब, 290 पौवा (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 52.200 बल्क लीटर, कीमत 23,200/- रुपये तथा एक इस्तमाली मोटरसायकल क्रमांक CG 28 R 9938, कीमत 50,000/- रुपये, कुल 73,200/- रुपये का माल जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. मनीराम काठले पिता भागवत काठले उम्र 19 वर्ष निवासी मानिकपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली
2. खेम कुमार लहरे पिता स्व. इतवारी लहरे उम्र 19 वर्ष निवासी सारंगपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली

इस कार्यवाही में थाना कुण्डा प्रभारी निरीक्षक विमल लवानिया, प्रधान आरक्षक 294 मुकेश राजपूत, आरक्षक 879 नवल सिंह ठाकुर, आरक्षक 07 दिलीप जायसवाल सहित पुलिस स्टाफ तथा साइबर सेल से निरीक्षक महेश प्रधान, एएसआई संजीव तिवारी, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, आरक्षक अभिनव तिवारी, संदीप शुक्ला, लेखा चंद्रवंशी, शैलेन्द्र निषाद, नेमसिंह एवं रोशन विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस का साफ संदेश है कि जिले में शराब का अवैध धंधा करने वालों के लिए कोई रियायत नहीं है। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जाएगी। शराब के अवैध कारोबार में लिप्त लोग यह समझ लें कि अब जेल की सलाखें ही उनका ठिकाना बनने वाली हैं।

कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे से दूर रहें और यदि कहीं भी शराब की अवैध बिक्री या परिवहन होता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

अब और चेतावनी नहीं, जो भी अवैध शराब का कारोबार करेगा, उसके लिए जिले में सिर्फ दो ही रास्ते हैं – या तो धंधा छोड़कर सुधर जाएं, या फिर सीधे सलाखों के पीछे जाएं।

ShareSendTweet
Previous Post

*अवैध शराब कोचियों पर कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही – शराब तस्कर गिरफ्तार*

Next Post

*नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना निर्माण हेतु मिली 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
Next Post
*नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना निर्माण हेतु मिली 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार*

*नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना निर्माण हेतु मिली 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!