Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, February 18, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस –साइबर सेल की बड़ी उपलब्धि*

*“आप मन के मुस्कान – हमन के पुरस्कार” अभियान के तहत लगभग 50 लाख रुपए के,230 नग गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए गए*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 3, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*कबीरधाम पुलिस –साइबर सेल की बड़ी उपलब्धि*
118
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कबीरधाम पुलिस की साइबर सेल ने एक उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। “आप मन के मुस्कान – हमन के पुरस्कार” अभियान के अंतर्गत CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम हुए 230 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये है, को खोजकर उनके असली मालिकों को लौटाया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल, पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में साइबर सेल की टीम तथा जिले के सभी थानों और चौकियों ने लगातार मेहनत कर मोबाइलों का पता लगाने में सहयोग दिया।

मोबाइल वापसी कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, प्रतीक चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान तथा साइबर सेल की संपूर्ण टीम उपस्थित रही।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कबीरधाम पुलिस हर नागरिक की मुस्कान को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती है। यह केवल गुम हुआ मोबाइल लौटाने का कार्य नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का प्रयास है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पुलिस तकनीक व संसाधनों का उपयोग करके हर नागरिक की मदद करने के लिए तत्पर है।

गुम मोबाइल की बरामदगी में सायबर सेल से एएसआई चंद्रकांत तिवारी, आरक्षक आकाश राजपूत, मनीष कुमार, शिवम मंडावी, अजय ठाकुर, उपेंद्र सिंह और विकास वास्तव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कबीरधाम पुलिस की आम जनता से अपील है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो जाए तो नागरिक तुरंत निकटतम थाने या साइबर सेल से संपर्क करें और [https://www.ceir.gov.in](https://www.ceir.gov.in) पोर्टल पर जाकर मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज करें। चोरी या गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर पुलिस से एफआईआर अथवा शिकायत नंबर प्राप्त करें। पोर्टल में शिकायत दर्ज करने के बाद मोबाइल का लोकेशन ट्रैक होने पर तुरंत सूचना दी जाएगी। जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, मोबाइल मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

कबीरधाम पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि *“आप मन के मुस्कान – हमन के पुरस्कार”* केवल एक नारा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का वादा बने। गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा और जिले में पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करेगा।
जिन्होंने आज अपना मोबाइल वापस नहीं लिया है वे साइबर सेल कबीरधाम, एकता चौक के पास, कवर्धा आकर अपना मोबाइल वापस प्राप्त कर सकते हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

कबीरधाम जिले के पांडातराई में गुप्ता समाज के लोग सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो के बाद आहत हैं। समाज के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि 30 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे उन्हें जानकारी मिली कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर और अन्य व्यक्तियों द्वारा उनके समाज का अपमान करने वाला वीडियो बनाया गया और साझा किया गया।

Next Post

*स्वरांजली जैसे संगीत कार्यक्रम मे पंडरिया की पहचान बनेगी – भावना बोहरा*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
Next Post
*स्वरांजली जैसे संगीत कार्यक्रम मे पंडरिया की पहचान बनेगी – भावना बोहरा*

*स्वरांजली जैसे संगीत कार्यक्रम मे पंडरिया की पहचान बनेगी - भावना बोहरा*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!