Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, April 2, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

कबीरधाम को मिली दो अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन, फोम वेंडर यूनिट पहली बार जिले को मिली सौगात

अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम, उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से कबीरधाम को बड़ी सौगात

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 20, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कबीरधाम को मिली दो अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन, फोम वेंडर यूनिट पहली बार जिले को मिली सौगात
47
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दो नई अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

कवर्धा, 20 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन मंशा और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले को आज अग्निशमन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिले को तेल, गैस, बिजली या अन्य अति ज्वलनशील कारणों से उत्पन्न होने वाली आगजनी की घटनाओं से त्वरित और प्रभावी रूप से निपटने के लिए अत्याधुनिक फोम वेंडर सहित अधिक क्षमता वाली दो नई अग्निशमन वाहन प्राप्त हुई हैं। इनमें से एक फायर ब्रिगेड वाहन फोम वेंडर यूनिट है, जो जिले को पहली बार उपलब्ध हुई है। इसकी क्षमता 6000 लीटर है, जिसमे 500 लीटर फोम टैंक तथा 5500 लीटर पानी टैंक क्षमता है। इसी प्रकार दूसरी बड़ी फायर ब्रिगेड वाहन की क्षमता 6000 लीटर पानी की है। दोनों वाहन तकनीकी एवं अत्याधुनिक दृष्टि से लैस है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रविवार को अपने कवर्धा प्रवास के दौरान इन दोनों फायर ब्रिगेड वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिला अग्निशमन कार्यालय को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिला हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। शासन की जनहितकारी सोच के अनुरूप जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सड़क और अग्निशमन जैसे मूलभूत ढांचों को लगातार सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा हमारी सेवा है, इसी भाव से श्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन के साथ काम काम कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इस पहल को जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कबीरधाम जिला गन्ना उत्पादक क्षेत्र है, जहां गर्मी के मौसम में आग लगने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इस गंभीर विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया, जिस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने तत्परता से 27 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 20 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनमें से दो वाहन कबीरधाम जिले को आवंटित किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रोन का उपयोग भी किया जा रहा है। उन्होंने एनडीआरएफ की टीमों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि फायर फाइटिंग दल के कठिन परिश्रम से लोगों की जान-माल की सुरक्षा होती है। उन्होंने अग्निशमन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य में इस दिशा में और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर डिविजन के प्रभारी कमांडर श्री पुष्पराज सिंह ठाकुर को कवर्धा की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है और उनके नेतृत्व में अग्निशमन व्यवस्था को और सशक्त बनाया जाएगा। यह उपलब्धि न केवल जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि आपदा प्रबंधन में भी एक मजबूत आधार तैयार करेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि इन नई दमकल वाहनों में से एक फोम वेंडर युक्त अत्याधुनिक वाहन 6000 लीटर की क्षमता वाला है, जिसमें 5500 लीटर पानी और 500 लीटर फोम टैंक है। यह वाहन विशेष रूप से तेल, गैस और बिजली जैसे अति ज्वलनशील तत्वों से उत्पन्न घटनाओं को नियंत्रित करने में सक्षम है। इसी प्रकार दूसरी दमकल वाहन भी 6000 लीटर की क्षमता वाली है, जो अब तक जिले में उपलब्ध सबसे बड़ी दमकल यूनिट है। उन्होंने बताया नई दमकल वाहनों में बड़ी आगजनी की घटनाओं में लगातार और लंबे समय तक आग बुझाने की क्षमता रखता है। फॉग और Z ब्रांच के माध्यम से पानी की अत्यधिक बचत के साथ आग पर जल्दी नियंत्रण पाया जा सकता है। वाहन में 100 मीटर लंबी होज़ लाइन की सुविधा है, जिससे उन स्थानों तक भी पानी पहुँचाया जा सकता है जहाँ वाहन सीधे नहीं पहुँच सकता। ऊँचाई वाले क्षेत्रों व संकरी गलियों में यह विशेष रूप से लाभकारी है। हाइड्रोलिक लाइटिंग सिस्टम से रात के समय या अंधेरे क्षेत्रों में बेहतर दृश्यता मिलती है। यह सुविधा राहत एवं बचाव कार्य को और अधिक सुरक्षित बनाती है। वाहन में आपातकालीन स्थिति में घायलों को ले जाने के लिए स्टेचर की व्यवस्था है। इससे घायलों को सुरक्षित और शीघ्र अस्पताल पहुँचाया जा सकता है। वाहन में ब्रीदिंग सेट श्वसन यंत्र की सुविधा उपलब्ध है। यह अग्निशामकों को धुएँ और विषैली गैसों से सुरक्षित रखते हुए सुरक्षित रूप से अंदर घुसकर राहत कार्य करने में मदद करता है।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि इन दो नई गाड़ियों के आगमन के साथ अब कबीरधाम जिले में कुल 8 अग्निशमन वाहन हो गए हैं। जिला अग्निशमन कार्यालय में अब चार दमकल वाहन हैं, जबकि शेष चार वाहन नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पांडातराई में पहले से ही कार्यरत हैं। कवर्धा नगर पालिका की 2 दमकल वाहन जिला नगर सेनानी को हैंडओवर है। अब इस तरह जिला मुख्यालय में 4 दमकल वाहन उपलब्ध रहेगा। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरीय साहू ने कहा कि कवर्धा जिले के लिए अग्निशमन सेवा की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जिले में विशेष रूप से गर्मी के मौसम में आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने में बड़ी सुविधा होगी। इस सुविधा से न केवल जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि आम नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही प्रगति का श्रेय मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को जाता है, जिनके कुशल नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। कवर्धा जिला अब नक्सल मुक्त हो चुका है और बस्तर संभाग में भी नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में सफलता मिल रही है। श्री साहू ने कहा कि यह सब राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति का परिणाम है, जिससे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास की एक नई दिशा स्थापित हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अथक प्रयासों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था में एक और सशक्त कड़ी जुड़ी है। इससे आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने में सहायता मिलेगी और आम नागरिकों को बड़ी राहत प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे जिलेवासियों के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है। राज्य सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे विकास और सुरक्षा संबंधी कार्यों से जिले की छवि और भी सशक्त हुई है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

संभागायुक्त श्री राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण

Next Post

विधायक भावना बोहरा ने खुद हटवाया सडक पर लगने वाले ठेला

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*अपराधिक गतिविधियों पर थाना पांडातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*
कवर्धा

*अपराधिक गतिविधियों पर थाना पांडातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*

March 23, 2026
*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कवर्धा

*संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 22, 2026
*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा*  *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा* *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*

March 22, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
Next Post
विधायक भावना बोहरा ने खुद हटवाया सडक पर लगने वाले ठेला

विधायक भावना बोहरा ने खुद हटवाया सडक पर लगने वाले ठेला

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!