Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कबीरधाम को मिला पहला साइबर थाना, डिजिटल अपराधों पर सख्त नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम*

•उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा पुराना पुलिस लाइन, कवर्धा में कबीरधाम जिले के प्रथम साइबर थाना का शुभारंभ किया गया।

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 5, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*कबीरधाम को मिला पहला साइबर थाना, डिजिटल अपराधों पर सख्त नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम*
47
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

• साइबर थाना की स्थापना बढ़ते ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया अपराधों पर त्वरित और प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है।

• पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) ने बताया कि साइबर थाना में एक निरीक्षक प्रभारी सहित कुल 30 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है तथा पर्यवेक्षण हेतु उप पुलिस अधीक्षक स्तर के राजपत्रित अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

• सीमित संसाधनों के बावजूद कबीरधाम पुलिस द्वारा साइबर तकनीक से 112 ऑनलाइन ठगी मामलों में लगभग 50 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए हैं तथा 872 गुम मोबाइल बरामद किए गए हैं।

• साइबर थाना के प्रारंभ होने से जिले में साइबर अपराधों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, बेहतर विवेचना और डिजिटल सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

जिला कबीरधाम में साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित विवेचना एवं डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आज साइबर थाना का शुभारंभ किया गया। पुराना पुलिस लाइन, कवर्धा स्थित साइबर थाना का उद्घाटन माननीय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन सेवाओं और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से आम नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में साइबर थाना की स्थापना समय की मांग है, जिससे साइबर अपराधों पर त्वरित और प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराधों में प्रारंभिक समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। साइबर थाना के माध्यम से शिकायतों का तत्काल पंजीकरण, ऑनलाइन फ्रॉड की राशि को समय रहते होल्ड करना, डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन तथा आरोपियों तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी। यह थाना आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और डिजिटल सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि यह साइबर थाना जिले का प्रथम साइबर थाना है, जिसकी स्थापना विशेष रूप से साइबर अपराधों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने बताया कि साइबर थाना में एक निरीक्षक प्रभारी सहित कुल 30 प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। थाना के समुचित पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु उप पुलिस अधीक्षक स्तर के एक राजपत्रित अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कार्यवाही की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद कबीरधाम पुलिस द्वारा अब तक साइबर तकनीक के माध्यम से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। जिले में ऑनलाइन साइबर ठगी के 112 मामलों में लगभग 50 लाख रुपये की राशि पीड़ितों को वापस कराई गई है। साथ ही CEIR पोर्टल एवं अन्य तकनीकी साधनों की सहायता से अब तक 872 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हत्या, लूट एवं अन्य गंभीर अपराधों की विवेचना में कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रैकिंग एवं डिजिटल साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग कर आरोपियों तक शीघ्र पहुंच बनाई गई, जिससे मामलों का सफल खुलासा संभव हुआ। महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों में विशेष संवेदनशीलता एवं तकनीकी दक्षता के साथ कार्रवाई की गई है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, डीएसपी आशीष शुक्ला, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप सहित अन्य पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

साइबर थाना के प्रारंभ होने से जिले में साइबर अपराधों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, प्रभावी विवेचना, डिजिटल साक्ष्य संकलन की गुणवत्ता में सुधार तथा महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में शीघ्र संज्ञान संभव हो सकेगा। यह पहल सुरक्षित, भरोसेमंद एवं तकनीक-सक्षम डिजिटल कबीरधाम के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*भोरमदेव में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का आईजी  अभिषेक शांडिल्य ने किया निरीक्षण*

Next Post

नगर पंचायत पांडातराई में निर्धारित स्थान पर चैपाटी संचालन के लिए नोटिस जारी कर दी गई समझाईश, दुकानदारों ने जताई सहमति-सीएमओं

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*
कवर्धा

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*
कवर्धा

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*

March 20, 2026
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*  *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

March 18, 2026
Next Post
नगर पंचायत पांडातराई में निर्धारित स्थान पर चैपाटी संचालन के लिए नोटिस जारी कर दी गई समझाईश, दुकानदारों ने जताई सहमति-सीएमओं

नगर पंचायत पांडातराई में निर्धारित स्थान पर चैपाटी संचालन के लिए नोटिस जारी कर दी गई समझाईश, दुकानदारों ने जताई सहमति-सीएमओं

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!