Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश*

*मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 135 आवेदन हुए प्राप्त*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
December 30, 2025
in मुंगेली
Reading Time: 1 min read
0
*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश*
36
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

मुंगेली, 30 दिसंबर 2025// जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एडीएम निष्ठा पांडेय तिवारी ने जिले के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान जनदर्शन में 135 आवेदन प्राप्त हुए।

अपर कलेक्टर ने सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, इसलिए प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर समय-सीमा में समाधान किया जाए। जनदर्शन के दौरान ग्राम कुधुरताल की अनारकली ने शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम कोयलारी छटन निवासी भागीरथी साहू ने बैटरी चालित सायकल उपलब्ध कराने की मांग रखी। लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खेकतरा हरदी के भुनेश्वर प्रसाद अनंत ने अपने मोहल्ले में जल निकासी की समस्या बताते हुए नाली निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया।
इसी तरह ग्राम खपरी के गिरजा शंकर मिश्रा ने एग्रीस्टेक योजना के अंतर्गत धान विक्रय से संबंधित समस्या का आवेदन दिया। ग्राम कोतरी के संतोष कुमार ने भूमि रकबा सुधार कराने तथा पथरिया विकासखंड के ग्राम पेटुलकापा निवासी श्री जगदीश ने भूमि सीमांकन कराए जाने की मांग की। जनदर्शन में इसके अलावा भी कई नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन सौंपे। एडीएम ने आवेदनों के निसमानुसार निराकरण करने आश्वस्त किया। इस अवसर पर पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की*

Next Post

*भोरमदेव में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का आईजी  अभिषेक शांडिल्य ने किया निरीक्षण*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*
मुंगेली

*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*

February 16, 2026
*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*
मुंगेली

*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*

January 30, 2026
*मोहनपुर में वत्स रैली सह बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन*
मुंगेली

*मोहनपुर में वत्स रैली सह बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन*

January 11, 2026
*भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमे स्वदेशी अपनाना होगा जिसके लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है- पुन्नूलाल मोहले*
छत्तीसगढ़

*भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमे स्वदेशी अपनाना होगा जिसके लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है- पुन्नूलाल मोहले*

December 8, 2025
*राष्ट्रीय स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रथम आयोजन दीपावली मिलन समारोह मुंगेली*
छत्तीसगढ़

*राष्ट्रीय स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रथम आयोजन दीपावली मिलन समारोह मुंगेली*

October 30, 2025
*वन विभाग की कार्यवाही, अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त*
छत्तीसगढ़

*वन विभाग की कार्यवाही, अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त*

September 29, 2025
Next Post
*भोरमदेव में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का आईजी  अभिषेक शांडिल्य ने किया निरीक्षण*

*भोरमदेव में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का आईजी  अभिषेक शांडिल्य ने किया निरीक्षण*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!