Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*अमने शिविर में निराकरण की दी गई जानकारी, 3060 आवेदनों का हुआ समाधान*

*पक्के आवास सहित अन्य सुविधाओं के लिए हितग्राहियों ने जताया आभार*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
May 8, 2025
in छत्तीसगढ़, बिलासपुर
Reading Time: 1 min read
0
*अमने शिविर में निराकरण की दी गई जानकारी, 3060 आवेदनों का हुआ समाधान*
6
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*छत्तीसगढ़ बिलासपुर अतुल सोनी जनता का अधिकार*

*विभिन्न विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारी*
बिलासपुर, 08 मई 2025/सुशासन तिहार के तहत आज कोटा ब्लॉक के अमने में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 3400 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। इनमें से 3060 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। मौके पर ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया और सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कोटा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज, उपाध्यक्ष श्री मनोहर सिंह राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री नितिन तिवारी, सीईओ श्री युवराज सिन्हा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।
ग्राम अमने में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया गया। इसमें राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब, कृषि विभाग द्वारा हैण्ड स्प्रेयर, लपेटा पाईप, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड और पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह के दीदियों को बैंक लिंकेज की राशि जारी की गई। शिविर स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, परिवहन विभाग, पशु पालन विभाग सहित अन्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
*मिला पक्का आवास, अब सुरक्षा और सम्मान के साथ चिंता मुक्त रहेंगे सपनों के आशियाने में-*
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को नये आवास की चाबी सौपी गई। इनमें अमने के श्री कल्याण जायसवाल, श्रीमती रूखमीण साहू, श्री छेदी लाल जायसवाल शामिल हैं। प्रतीक रूप में मंच से उनके नवनिर्मित पक्के आवासों की चाबी सौपी गई तो उनकी खुशियां देखते बनती थी। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता था। सांप बिच्छुओं का डर, हर साल झोपड़ी की मरम्मत का बोझ बना रहता था। योजना की राशि से उन्होंने साफ-सुथरा, मजबूत पक्का घर बनवाया जहां न केवल रहने के लिए कमरे हैं बल्कि शौचालय और बिजली भी है। अब वे अपने पक्के आशियाने में सुरक्षा और सम्मान के साथ चिंता मुक्त रहेंगे।
*हैण्ड स्प्रेयर और लपेटा पाईप से खेती-किसानी में मिलेगी मदद-*
कृषि विभाग द्वारा अमने के ही श्री बेनी राम यादव को हैण्ड स्प्रेयर और श्री रामकुमार धु्रवे को लपेटा पाईप का वितरण किया गया। श्री बेनी राम यादव को 1460 रूपए की लागत वाला हैण्ड स्प्रेयर 50 प्रतिशत अनुदान में 730 रूपए में मिला है। उन्होंने कहा कि हैण्ड स्प्रेयर से हमें खेती-किसानी में बहुत मदद मिलेगी। इसी प्रकार श्री रामकुमार धु्रवे को लपेटा पाईप का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इसकी किमत 1400 रूपए है 50 प्रतिशत अनुदान में उन्हें 1250 रूपए में लपेटा पाईप मिला है। उन्होंने सुशासन तिहार में मिली सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा से राज्य के मेरिट सूची में दबदबा बानने वाले विद्यार्थियों ने सौजन्य भेंट की

Next Post

* CBSC पैटर्न बेमेतरा एकेडमिक वल्ड स्कूल से 94/ प्रतिशत के साथ मुंगेली जिला व परिवार का नाम रौशन किया *

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*पॉश एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम*
बिलासपुर

*पॉश एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम*

January 22, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद
छत्तीसगढ़

नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद

January 13, 2026
Next Post
* CBSC पैटर्न बेमेतरा एकेडमिक वल्ड स्कूल से 94/  प्रतिशत के साथ मुंगेली जिला व परिवार का नाम रौशन किया *

* CBSC पैटर्न बेमेतरा एकेडमिक वल्ड स्कूल से 94/ प्रतिशत के साथ मुंगेली जिला व परिवार का नाम रौशन किया *

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!