Janta Ka Adhikar
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, August 5, 2025
  • Login
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बजट में कबीरधाम को मिली बड़ी सौगात, 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के निर्माण कार्यों से जिले की बदलेगी तस्वीर

बजट में जिले को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ-साथ आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, विधि और परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों को मिलेगा बढ़ावा

jantakaadhikar by jantakaadhikar
March 5, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बजट में कबीरधाम को मिली बड़ी सौगात, 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के निर्माण कार्यों से जिले की बदलेगी तस्वीर
143
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बजट में 8 प्रमुख विभागों के अंतर्गत 89 निर्माण कार्यों की स्वीकृति

कवर्धा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ के पहले हस्तलिखित बजट में कबीरधाम जिले के समग्र विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट में जिले के विकास के लिए कई अहम घोषणाएँ की गई हैं। इस बजट से जिले को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ-साथ आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, विधि और परिवहन क्षेत्र में नए निर्माण कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा व पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आम नागरिकों की सुविधा और जिले के समुचित विकास करने विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया था।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से वर्ष 2025-26 के लिए जिले के चौमुखी विकास हेतु 100 करोड़ से अधिक राशि का प्रावधान किया गया है। इस राशि से 8 प्रमुख विभागों के अंतर्गत 89 निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इसमें सिंचाई, परिवहन, स्वास्थ्य, नगरीय विकास, ग्रामीण विकास, वनांचल क्षेत्र का विकास, सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों का निर्माण शामिल है। जिले के किसानों और आम जनता ने इस बजट प्रावधान पर हर्ष जताया है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

 

जिले में 89 कार्यों पर होगा 100 करेड़ से अधिक राशि का निवेश

बजट में कबीरधाम जिले के चौतरफा विकास के लिए 100 करोड़ से अधिक राशि का प्रावधान कर 8 प्रमुख विभागों के अंतर्गत 89 कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई, परिवहन, स्वास्थ्य, नगरीय ग्रामीण विकास और अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके तहत लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 70 कार्य के लिए 73 करोड़ 33 लाख 02 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत 01 कार्य के लिए 02 करोड़ 60 लाख रूपए, जल संसाधान विभाग के अंतर्गत 08 कार्यों के लिए 09 करोड़ 15 लाख रूपए, परिवहन विभाग, वाणिज्य कर विभाग के एक-एक कार्य, विधि विभाग के अंतर्गत 01 कार्य के लिए 03 करोड़ 23 लाख 45 हजार रूपए, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 01 कार्य के लिए 11 लाख रूपए, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 04 कार्य के लिए 09 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक, पंचायत विभाग के अंतर्गत 02 कार्य के लिए 01करोड़ 79 लाख 50 हजार रूपए से अधिक के कार्य शामिल है।

IMG 20250305 WA0020

कबीरधाम जिले के लिए विकास की नई इबारत-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि इस बजट से कबीरधाम जिले का सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य बदलेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और परिवहन क्षेत्र में किए गए ये निवेश आने वाले वर्षों में जिले के विकास को नई गति देंगे। विष्णुदेव साय सरकार की यह पहल कबीरधाम को एक आदर्श जिले के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। सरकार की यह पहल किसानों की समृद्धि और जिले के सतत विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगी। यह बजट जिले के सर्वांगीण विकास को गति देने में मील का पत्थर साबित होगा।

IMG 20250305 WA0019

स्थानीय जनता को होगा सीधा लाभ-सांसद श्री संतोष पाण्डेय

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने बताया कि इस बजट से कबीरधाम जिले के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर सड़कें, उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ, सिंचाई संसाधनों में वृद्धि और नगरीय विकास की योजनाएँ जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सरकार की यह पहल जिले को प्रगति के नए पथ पर ले जाएगी और यहाँ के नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करेगी।

IMG 20250305 WA0018

कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती-पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा

बजट में सड़क और पुल-पुलिया निर्माण सहित समग्र विकास को भी प्राथमिकता दी गई है। जिले के दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिससे परिवहन सुविधाएं सुगम होंगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, सिंचाई योजनाओं के माध्यम से किसानों की जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे कृषि उत्पादन को नई दिशा मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट कबीरधाम जिले के विकास के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। आने वाले वर्षों में इन परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आमजन को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

ShareSendTweet
Previous Post

शहर विकास, जनता के संवाद से ही संभव: चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

Next Post

आयुष चिकित्सा शिविर में 629 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*
छत्तीसगढ़

*कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*

August 5, 2025
*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव*  *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*
छत्तीसगढ़

*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

August 4, 2025
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घुघरीकला में पटेल समाज सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घुघरीकला में पटेल समाज सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

August 4, 2025
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल*  *शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
रायपुर

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल* *शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

August 4, 2025
विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत कलेक्टर गोपाल वर्मा
कवर्धा

विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत कलेक्टर गोपाल वर्मा

August 3, 2025
*79 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आगाज 2 अगस्त से*  *कलेक्टर ने सफलता के लिए जारी किए दिशानिर्देश*
छत्तीसगढ़

*79 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आगाज 2 अगस्त से* *कलेक्टर ने सफलता के लिए जारी किए दिशानिर्देश*

August 2, 2025
Next Post
आयुष चिकित्सा शिविर में 629 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

आयुष चिकित्सा शिविर में 629 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In