इस घटना को लेकर समाज में बैठक आयोजित की गई, जिसमें वीडियो देखा गया और सामाजिक रूप से असंतोष व्यक्त किया गया। शिकायतकर्ता दिनेश गुप्ता ने इस संबंध में पाण्डातराई थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।
दिनेश गुप्ता ने एफआईआर में कहा कि वीडियो में उनका और समाज के अन्य लोगों का अपमान किया गया है। उन्होंने पुलिस से उचित और शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
पाण्डातराई पुलिस ने एफआईआर संख्या 0139 दिनांक 30/08/2025 को दर्ज किया और जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रूपेंद्र सिंह को जांच के लिए नियुक्त किया। शिकायतकर्ता को प्राथमिकी पढ़कर सुनाई गई और उसकी एक कॉपी निशुल्क प्रदान की गई।
पुलिस ने कहा कि मामले में तथ्यात्मक जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












