Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*भोरमदेव में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का आईजी  अभिषेक शांडिल्य ने किया निरीक्षण*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
December 31, 2025
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*भोरमदेव में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का आईजी  अभिषेक शांडिल्य ने किया निरीक्षण*
67
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

01 जनवरी 2025 को भोरमदेव में आयोजित होने वाले माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र आज पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने कलेक्टर गोपाल वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक शांडिल्य ने भोरमदेव कार्यक्रम स्थल पर की जा रही समस्त प्रशासनिक, सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मंच व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक शांडिल्य ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान वीआईपी सुरक्षा, आम नागरिकों की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु वैकल्पिक योजनाओं की भी समीक्षा की।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के समन्वय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि माननीय अतिथियों के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश*

Next Post

*कबीरधाम को मिला पहला साइबर थाना, डिजिटल अपराधों पर सख्त नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*
कवर्धा

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*
कवर्धा

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*

March 20, 2026
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*  *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

March 18, 2026
Next Post
*कबीरधाम को मिला पहला साइबर थाना, डिजिटल अपराधों पर सख्त नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम*

*कबीरधाम को मिला पहला साइबर थाना, डिजिटल अपराधों पर सख्त नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!