Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जिले में रोशन हो रहे घर*

*ग्राम निगापुर के प्रमोद कुमार साहू के घर पहुंची मुफ्त बिजली*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 9, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जिले में रोशन हो रहे घर*
62
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 08 जनवरी 2025। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कबीरधाम जिले में लोगों के लिए लाभ का बड़ा साधन बन रही है। इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर लोग खुद बिजली बना रहे हैं। इससे न केवल बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा हो रहा है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सोलर पैनल लगाने पर 50 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी मिलती है। केंद्र सरकार द्वारा 78,000 रुपये और राज्य सरकार द्वारा 30,000 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही बैंक से लोन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आम नागरिकों के लिए सोलर पैनल लगवाना अब आसान और किफायती हो गया है।

कबीरधाम जिले के दामपुर जोन अंतर्गत ग्राम निगापुर निवासी प्रमोद कुमार साहू के घर में भी इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई मनोज साहू ने 3 किलोवाट के सोलर पैनल के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद वेंडर का चयन कर सोलर पैनल इंस्टॉल कराया गया। इस पूरे कार्य में करीब 2 लाख रुपये की लागत आई, जिसमें से मात्र 15 दिनों के भीतर 78,000 रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में आ गई। इसके अलावा राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सब्सिडी भी मिलेगी। इस तरह कुल 1,08,000 रुपये की सब्सिडी मिलने से सोलर पैनल की लागत आधे से भी कम हो गई।
प्रमोद साहू बताते हैं कि पहले उनके घर का बिजली बिल हर महीने 1,000 से 1,500 रुपये तक आता था, लेकिन अब सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले जो राशि बिजली बिल में खर्च होती थी, अब उसी राशि से ईएमआई चुकाई जा सकती है और कुछ ही वर्षों में पूरी लागत वसूल हो जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि सोलर पैनल पर 25 साल की गारंटी मिलती है, जिससे यह एक दीर्घकालीन और लाभकारी निवेश साबित होता है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना वास्तव में आम नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : चयन ट्रायल में शामिल हुए एक हजार से अधिक खिलाड़ी*

Next Post

*कोपरा जलाशय में प्रथम बर्ड वॉक और संगोष्ठी का सफल आयोजन* *रामसर साइट के लोगो का केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया विमोचन*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*
कवर्धा

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*
कवर्धा

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*

March 20, 2026
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*  *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

March 18, 2026
Next Post
*कोपरा जलाशय में प्रथम बर्ड वॉक और संगोष्ठी का सफल आयोजन*  *रामसर साइट के लोगो का केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया विमोचन*

*कोपरा जलाशय में प्रथम बर्ड वॉक और संगोष्ठी का सफल आयोजन* *रामसर साइट के लोगो का केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया विमोचन*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!