Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, March 9, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

चार सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को मिली पदोन्नति

गुलाब कुमार डड़सेना सहायक संचालक के पद पर हुए पदोन्नत, अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने दी बधाई

jantakaadhikar by jantakaadhikar
May 23, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
चार सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को मिली पदोन्नति
4
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रायपुर/कवर्धा, 22 मई 2025। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर चार सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। विभागीय पदोन्नति समिति 08 अप्रैल 2025 की अनुशंसा के आधार पर विभाग द्वारा आज 22 मई को महानदी भवन, मंत्रालय से आदेश जारी किया गया।

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में श्री कमलेश कुमार साहू, श्री गुलाब कुमार डड़सेना, श्री रमेश भार्गव एवं श्रीमती रीनू ठाकुर शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (56100 – 177500 रुपये) में सहायक संचालक पद पर पदस्थ किया गया है।

पदोन्नति के पश्चात श्री गुलाब कुमार डड़सेना ने जिला जनसंपर्क कार्यालय, कबीरधाम में सहायक संचालक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विभागीय एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले श्री डड़सेना अपने कर्मठ, सौम्य एवं संवादपरक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा पत्रकारों और अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए जनसंपर्क गतिविधियों का कुशल संचालन किया जा रहा है।

उनकी पदोन्नति की सूचना मिलते ही जिला कार्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार संगठनों, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया संस्थानों से जुड़े अनेक प्रतिनिधियों ने श्री डड़सेना को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की है।

मीडिया प्रतिनिधियों ने उनके साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि श्री डड़सेना ने स्वच्छ संवाद और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। उनके कार्य व्यवहार में अनुशासन, संवेदनशीलता और पत्रकारिता के प्रति सम्मान स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। उन्होंने हर परिस्थिति में जनसंपर्क के दायित्वों का संयम और सजगता के साथ निर्वहन किया है। श्री डड़सेना ने कबीरधाम में विभागीय, प्रशासनिक तथा लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निर्वाचनों में सौपे गए दायित्त्वों का सफल निर्वहन के लिए राष्ट्रीय पर्व के अवसरों पर कलेक्टर की अनुसंशा पर अनेकों बार सम्मानित किया जा चुका है।
आदेशानुसार पदोन्नत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*नाबालिगों को नशे की लत में धकेलने वाले दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार — कबीरधाम पुलिस की सख्त चेतावनी : बच्चों का भविष्य बिगाड़ने वाले जाएंगे खाएंगे जेल की हवा*

Next Post

*नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का थामा हाथ और कहा – छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त किया जारी*
कवर्धा

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त किया जारी*

March 8, 2026
*कबीरधाम में बाल विवाह उन्मूलन और बेसहारा बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर*
कवर्धा

*कबीरधाम में बाल विवाह उन्मूलन और बेसहारा बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर*

February 25, 2026
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*

February 24, 2026
*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*
कवर्धा

*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*

February 21, 2026
*मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
कवर्धा

*मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

February 20, 2026
*अवैध शराब बिक्री पर करारा कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई*
कवर्धा

*अवैध शराब बिक्री पर करारा कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई*

February 19, 2026
Next Post

*नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का थामा हाथ और कहा – छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!