Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*सुशासन तिहार कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं की दी गई प्रभावी जानकारी*

*नगर निगम क्षेत्र में हितग्राहियों ने साझा किए अनुभव, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
May 8, 2025
in छत्तीसगढ़, बिलासपुर
Reading Time: 1 min read
0
*सुशासन तिहार कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं की दी गई प्रभावी जानकारी*
30
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*छत्तीसगढ़ अतुल सोनी जनता का अधिकार*

*लोकनर्तक दल की प्रस्तुति ने बांधा समां, स्थानीय कलाकारों ने दी मनोरंजक प्रस्तुति*

बिलासपुर,8 मई, 2025/सुशासन तिहार के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने लोगों में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास को और मजबूत किया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह से भागीदारी की और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। इस आयोजन का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करने के साथ ही प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार को जनसामान्य में प्रसारित करना था।
अरपा रिवर व्यूज साइड में आयोजित कार्यक्रम में विविध मनोरंजक और खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं,इसके साथ ही शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी खेल प्रतियोगिता, मनोरंजक खेल, पारंपरिक लोकनृत्य एवं स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं।
कार्यक्रम में नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सुशासन तिहार के तहत आवेदन करने पर उनकी समस्या का त्वरित निराकरण किया गया, कुछ लोगों को जहां राशन कार्ड मिला वहीं कुछ हितग्राहियों को पेंशन का लाभ दिया गया। कार्यकम में हितग्राहियों ने बताया कि किस तरह शासन की योजना का लाभ लेकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। सरकंडा निवासी पुरुषोत्तम दास ने बताया कि मुख्यमंत्री नोनी सुरक्षा योजना के तहत उन्हें एक लाख की राशि मिली है जो उनके लिए एक बड़ी मदद है। इसी तरह राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के हितग्राही कपिल शाह, प्रकाश और इंद्रजीत कश्यप ने बताया कि उन्हें योजना के तहत लोन प्राप्त हुआ है जिससे उन्होंने अपना रोजगार शुरू किया है। कौशल प्रशिक्षण योजना और स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने वाले हितग्राही प्रकाश ने भी अपने विचार रखे। सुशासन तिहार के तहत आवेदन करने पर त्वरित रूप से मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना, पीएम स्वनिधि योजना और राशन कार्ड हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सुशासन तिहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।
कार्यक्रम में बाल कलाकार तनिष्क वर्मा, प्रकाश, अदिति द्वारा गीत ,नृत्य और भरथरी की प्रस्तुति दी गई,वहीं युवा छात्र अंबुज द्वारा ओज पूर्ण कविता का पाठ किया गया।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी,खेल प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों और स्थानीय कलाकारों को अपर संचालक जनसंपर्क श्रीमती इस्मत जहां दानी, उपसंचालक संभागीय जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर श्री एम डी पटेल द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य समन्वयक श्री मनोज सिन्हा और कार्यक्रम अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
रेहाना/

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कलेक्टर की उपस्थित में रक्तदान शिविर का आयोजन*

Next Post

*मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 25 निर्धन जोड़ों का विवाह संपन्न*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*पॉश एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम*
बिलासपुर

*पॉश एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम*

January 22, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद
छत्तीसगढ़

नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद

January 13, 2026
Next Post
*मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 25 निर्धन जोड़ों का विवाह संपन्न*

*मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 25 निर्धन जोड़ों का विवाह संपन्न*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!