Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

*जिले के नए मतदाताओं को बैच प्रदान और एसआईआर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 25, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
16
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 25 जनवरी 2026। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 को जिला प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र पैकरा ने जिले के नए मतदाताओं को बैच प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र पैकरा ने कार्यक्रम में उपस्थित नए मतदाताओं और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को मतदान की प्रक्रिया में निष्पक्ष और निर्भीक होकर मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल श्रीफल भंेटकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रंगोली, भाषण, चित्रकला जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटों देकर सम्मानित भी किया गया।। भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 में किया गया था, इसी उपलक्ष्य में वर्ष 2011 से लगातार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पैकरा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। हर नागरिक का एक-एक वोट देश की दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। सभी नागरिकों को बिना डर और लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पैकरा ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं और हर चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि देश का लोकतंत्र और मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खुबसूरती है कि मतदाता को पता होता है उन्हें अपने मत का प्रयोग करने से क्या परिणाम होंगे, यही कारण है कि मतदाता जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग करते है। वह अपने मत के माध्यम से राष्ट्र की दिशा को तय करता है। इस अवसर पर तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता, निर्वाचन सुपरवाईजर चंद्राकर सहित प्राचार्य, नए मतदाता, वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता उपस्थित थे।

“मेरा युवा भारत” के स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता पदयात्रा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में “मेरा युवा भारत” कवर्धा के स्वयं सेवकों द्वारा जागरूकता पदयात्रा निकालकर नागरिकों को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में किया गया गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल*

Next Post

*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*
कवर्धा

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*
कवर्धा

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*

March 20, 2026
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*  *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

March 18, 2026
Next Post
*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!