Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 8, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जिला स्तरीय श्री सतगुरू कबीर साहब के 627वें प्राकट्य उत्सव एवं संत समागम समारोह में शामिल हुए

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर के लोहरा रोड़ में कबीर साहब का भव्य चौक बनाने की घोषणा की

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 1, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जिला स्तरीय श्री सतगुरू कबीर साहब के 627वें प्राकट्य उत्सव एवं संत समागम समारोह में शामिल हुए
61
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार *

इंडोर स्टेडियम को अब आचार्य पंथ श्री हकनाम साहब बहुउद्देशीय स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा

कवर्धा, 31 मई। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के आचार्य पंथ श्रीगृन्धमुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय श्री सतगुरू कबीर साहब के 627वें प्राकट्य उत्सव एवं संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन में संत-महात्मा, अनुयायी, एवं श्रद्धालु एकत्र हुए थे। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री सतगुरू कबीर साहब के तैल्य चित्र में पूजा-अर्चना, पुष्प अर्पण कर बंदगी किया। उन्होंने श्रद्धा के साथ सतगुरु के आदर्शों को नमन करते हुए पंथ श्री हुजूर नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहब से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सहित विशेष रूप से कबीरधाम जिले की शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। समारोह के दौरान पंथ श्री उदित मुनि नाम साहब ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से कबीरपंथियों की मांग पर कवर्धा शहर में कबीरदास जी का एक स्मृति-चिह्न स्वरूप चौक बनाए जाने का आग्रह किया। इस पर त्वरित निर्णय लेते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोहारा रोड कवर्धा में एक अत्यंत सुंदर एवं भव्य चौक निर्माण की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आगे घोषणा की कि आचार्य पंथ श्रीगृन्धमुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में स्थित इंडोर स्टेडियम को अब आचार्य पंथ श्री हकनाम साहब बहुउद्देशीय स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। संत कबीर साहब के आदर्शों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का यह समारोह प्रदेश में आध्यात्मिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बेहद भावुक और गर्व से भरे शब्दों में कबीरधाम जिले की पहचान और संत कबीर साहब के प्रति लोगों की आस्था को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आपने सबके मन की बात कही है, और मैं आज कबीरधाम जिलेवासियों की मन की बात कह रहा हूँ। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि जब जिले का कोई व्यक्ति बाहर जाता है और अपने परिचय में कहता है कि मैं कबीरधाम से आया हूँ, तो उसमें केवल एक भौगोलिक पहचान नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक गौरव और संत कबीर साहब के चरणों में जुड़ाव का भाव होता है। उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कबीरधाम केवल एक जिला नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है, जो संत कबीर साहब के विचारों, शिक्षाओं और उनके सामाजिक क्रांति के संदेश से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि “दुनिया में शायद ही कोई ऐसा जिला होगा, जिसके लोग इतने गर्व से अपनी पहचान ’कबीरधामवासी’ के रूप में करते हों। इस दौरान पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब ने अपने प्रवचनों में संत कबीर साहब के वचनों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले का शासकीय महाविद्यालय भी संत परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस महाविद्यालय का नाम आचार्य पंथ श्री गृन्धमुनि नाम साहब के नाम पर रखा गया है, जो कबीर पंथ की ज्ञान परंपरा के अग्रदूतों में से एक हैं। यह नामकरण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना का वाहक भी है। अपने संबोधन में श्री शर्मा ने संत कबीरदास जी के आदर्शों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संत कबीर साहब ने समाज को जात-पात, ऊँच-नीच, और बाह्य आडंबर से ऊपर उठकर मानवता, समानता और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कबीर साहब की वाणी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी सदियों पहले थी। उनके दोहे, उनके विचार हमें सच्चे अर्थों में एक आदर्श समाज की ओर ले जाते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कबीरधाम जिले की जनता के दिल में संत कबीर साहब का घर है। यहाँ की माटी में उनकी महक है, और यहाँ के लोगों की जीवनशैली में उनके विचार बसे हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, कृषक कलयाण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, श्री मनिराम साहू, श्री लोकचंद साहू, श्री सीताराम साहू, श्री रवि राजपुत, श्री सचिन गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, कबीरपंथ के अनुवायी उपस्थित थे।

ShareSendTweet
Previous Post

*मै प्राचीन कुंड हु मुझे बचा लो स्वयंसेवको ने उठाया प्राचीन कुडं की सफाई करने की बीडा*

Next Post

*प्लास्टिक मुक्त रायपुर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी – श्री अरुण साव*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम में बाल विवाह उन्मूलन और बेसहारा बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर*
कवर्धा

*कबीरधाम में बाल विवाह उन्मूलन और बेसहारा बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर*

February 25, 2026
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*

February 24, 2026
*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*
कवर्धा

*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*

February 21, 2026
*मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
कवर्धा

*मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

February 20, 2026
*अवैध शराब बिक्री पर करारा कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई*
कवर्धा

*अवैध शराब बिक्री पर करारा कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई*

February 19, 2026
*कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में तम्बाकू नियंत्रण की हुई बैठक*
कवर्धा

*कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में तम्बाकू नियंत्रण की हुई बैठक*

February 19, 2026
Next Post
*प्लास्टिक मुक्त रायपुर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी – श्री अरुण साव*

*प्लास्टिक मुक्त रायपुर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी – श्री अरुण साव*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!