Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, February 12, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना, बेहतर उपचार के दिए निर्देश*

*मुख्यमंत्री श्री शर्मा अपने व्यस्त कार्यक्रमो के बीच समय निकाल कर आज सुबह रायपुर से सीधे कवर्धा पहुँचे, सिघनपुरी(हाथीडोब) भी जाएंगे*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
March 10, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना, बेहतर उपचार के दिए निर्देश*
38
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 10 मार्च 2025। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज सुबह अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर हेलीकॉप्टर से रायपुर से सीधे कवर्धा पहुँचे। उन्होंने पलानी पाट के समीप हुए सड़क हादसे में घायल मरीजों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा कवर्धा के अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात करने के बाद सीधे सिघनपुरी(हाथीडोब) भी जाएंगे और इस घटना में आकस्मिक मृत्यु हो चुके पीड़ित परिवारों के भी पहुँचे।।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा हेलिपैड से सीधे चंद्रयान हॉस्पिटल, रेडियंस हॉस्पिटल, डॉ. नितिन जैन क्लिनिक, स्नेहा क्लीनिक और रूपजीवन हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायल मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को यह निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
घायलों और उनके परिजनों से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को समय पर उचित उपचार मिले।

*सड़क सुरक्षा को लेकर दी अहम सलाह*

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील की कि मालवाहक वाहनों का उपयोग यात्री परिवहन के रूप में ना करें, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

*प्रशासन ने किया त्वरित राहत कार्य*

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं की जाएगी और चिकित्सकों की पूरी टीम मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

*उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने की घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना*

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आम जनता से भी सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने पीड़ित परिवारो के चर्चा करते हुए कहा कि आपके हर दुख-सुख में आपके साथ पूरी प्रतिबद्धता से साथ में रहूंगा। उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, इस घटना के जुड़े अब तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चन्दवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल पहुँचकर उपचार करा रहे ग्रामीणों की जानकारी ली।

ShareSendTweet
Previous Post

अभाविप कबीरधाम द्वारा सेवार्थ विद्यार्थी एफएसएस के माध्यम से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।

Next Post

परीक्षा केन्द्रों का जिला उड़नदस्ता दल द्वारा औचक निरीक्षण

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस का प्रहार*
कवर्धा

*ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस का प्रहार*

February 9, 2026
Next Post
परीक्षा केन्द्रों का जिला उड़नदस्ता दल द्वारा औचक निरीक्षण

परीक्षा केन्द्रों का जिला उड़नदस्ता दल द्वारा औचक निरीक्षण

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!