Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, April 2, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*मिस्र देश में गूँजी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक ध्वनि, पंथी नृत्य दल ने रचा इतिहास*

*छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को विश्व मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार ने इस बार 12वें अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर राज्य का मान बढ़ाया*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 3, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*मिस्र देश में गूँजी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक ध्वनि, पंथी नृत्य दल ने रचा इतिहास*
61
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 3 अप्रैल 2025। मिस्र की ऐतिहासिक भूमि पर जब छत्तीसगढ़ के लोकनृत्यों की अनुगूंज बिखरी, तो पूरा माहौल मंत्रमुग्ध हो उठा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को विश्व मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार ने इस बार 12वें अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर राज्य का मान बढ़ाया। मिस्र देश की ऐतिहासिक धरती पर, जहां कभी प्राचीन सभ्यताओं का विकास हुआ, वहीं आज छत्तीसगढ़ के पंथी नृत्य, कर्मा नृत्य और बस्तर के आदिवासी नृत्य की जीवंत प्रस्तुतियों ने वहां उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इस महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ के पुनदास जोशी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कृषि विभाग), ने मिस्र के राज्यपाल को संत गुरु घासीदास बाबा जी की स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ के महान संत के संदेश “मनखे-मनखे एक समान” का प्रचार-प्रसार किया। यह अवसर केवल नृत्य प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह भारत और मिस्र के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर बना। कार्यक्रम के दौरान, मिस्र के राज्यपाल ने भी छत्तीसगढ़ के इस सांस्कृतिक दूत मंडल को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। लोकनृत्यों में भारत का प्रतिनिधित्व कर बेहतर प्रदर्शन कर कबीरधाम वापस लौटने के बाद जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचरियो ने कबीरधाम जिले में पदस्थ पुनदास जोशी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कृषि विभाग) के उज्जव भविष्य के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

इस सांस्कृतिक यात्रा का सबसे गौरवशाली क्षण वह था जब विश्व की सबसे बड़ी और सुंदर नील नदी में भारत का तिरंगा झंडा फहराया गया। यह ऐतिहासिक क्षण केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय था। इस यात्रा में एक और उपलब्धि जुड़ी जब पंथी दल ने दुनिया के पहले अजूबे गीज़ा के ग्रेट पिरामिड के सामने छत्तीसगढ़ के पंथी नृत्य की प्रस्तुत देकर इतिहास रच दिया। हजारों वर्षों से खड़े इन महान पिरामिडों की पृष्ठभूमि में जब छत्तीसगढ़ का परंपरागत पंथी नृत्य प्रस्तुत हुआ, तो मानो यह संस्कृति का एक अद्भुत संगम बन गया।

छत्तीसगढ़ के इस सांस्कृतिक प्रतिनिधि मंडल में पुनदास जोशी, श्वेता मनहर, रामाधार बंजारे, डॉ. हरेंद्र, मनोज कुमार, डॉ. अल्का मिंज, मुस्कान देशलहरे, आकांक्षा वर्मा एवं आकांक्षा केशवानी शामिल थे। यह पंथी दल भारत के 17 राज्यों में अपनी प्रस्तुतियाँ दे चुका है और तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल कर चुका है। इस दल ने वर्ष 2023 के गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्यपथ, नई दिल्ली पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर अपनी पहचान को और मजबूत किया था।

पंथी नृत्य दल को अब तक इटली, चीन, थाईलैंड, किर्गिस्तान, बैंकॉक और मिस्र सहित सात देशों से आमंत्रण मिल चुका है। इस बार 13 से 25 फरवरी 2025 तक मिस्र देश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेकर पंथी दल ने भारत का परचम एक बार फिर ऊँचा किया।

इस उपलब्धि पर कृषि विभाग, कबीरधाम के उप संचालक कृषि अमित कुमार मोहंती, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लोहारा और कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों ने पुनदास जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक जीत के रूप में देखी जा रही है, जिसने राज्य की कला और परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाई है।

*बॉक्स समाचार*

*पंथी नृत्य दल को सात देशों से आमंत्रण*

छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को विश्व मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार का प्रतिनिधत्व कर रहे छत्तीसगढ़ के पुनदास जोशी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कृषि विभाग) ने बताया कि
छत्तीसगढ़ का पी.डी. पंथी परिवार राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित कर रहा है। अब तक इस दल को इटली, चीन, थाईलैंड, किर्गिस्तान, बैंकॉक और मिश्र देश सहित सात देशों से आमंत्रण मिल चुका है। तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले पंथी दल ने 2023 के गणतंत्र दिवस परेड में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार मिस्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेकर भारत का परचम ऊँचा किया।
समाचार क्रमांक,308/गुलाब डड़सेना फ़ोटो 1,2,3,4

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*महात्मा गांधी नरेगा योजना में 1 अप्रैल 2025 से 261 रुपए का होगा मजदूरी भुगतान*

Next Post

अंचल मे नवरात्री का धूम जल रही मनोकामनाएं व आस्था की ज्योति

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*अपराधिक गतिविधियों पर थाना पांडातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*
कवर्धा

*अपराधिक गतिविधियों पर थाना पांडातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*

March 23, 2026
*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कवर्धा

*संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 22, 2026
*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा*  *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा* *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*

March 22, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
Next Post

अंचल मे नवरात्री का धूम जल रही मनोकामनाएं व आस्था की ज्योति

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!