Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, February 13, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2025 के संबंध में ली पत्रकार-वार्ता

जिले में कुल 1 लाख 16 हजार 368 आवेदन प्राप्त हुए, अब तक 75.8 प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण

jantakaadhikar by jantakaadhikar
May 4, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2025 के संबंध में ली पत्रकार-वार्ता
32
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

सुशासन तिहार अंतर्गत 46 ग्राम पंचायत सहित 7 नगरीय निकायों में आयोजित होगा समाधान शिविर

कवर्धा 4 मई 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार 2025 के संबंध में पत्रकार-वार्ता ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शासन-प्रशासन के हर स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता आए, योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो और इनका लाभ उन जरूरतमंद वर्गों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे, जिनके लिए योजनाएं बनाई गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की मंशा के अनुरूप राज्य में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं की समीक्षा और निगरानी, विकास कार्यों में तेजी लाना और जनता, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ। जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए हैं। आवेदन समाधान पेटी, शिविर और ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से लिए गए हैं। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर की गई थी। हाट बाजारों में भी आवेदनों का संग्रह किया गया है। कबीरधाम जिले में कुल 1 लाख 16 हजार 368 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें मांग के संबंधित 1 लाख 14 हजार 273 एवं शिकायत से संबंधित 2 हजार 95 है। अब तक 75.8 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी, अपर कलेक्टर डॉ मोनिका कौड़ों, श्री नरेंद्र पैकरा, विनय पोयम, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री गुलाब डड़सेना एवं अन्य अधिकारी व प्रिंट व मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड कर संबंधित विभाग, जनपद और नगरीय निकाय के अधिकारियों को ऑनलाइन व भौतिक रूप से भेजकर उनके गुणवत्तापूर्ण निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। मांग से संबंधित आवेदनों को बजट की उपलब्धता के आधार पर निराकृत किया जा रहा है। आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता की समीक्षा जिला और राज्य स्तर पर की जा रही है। तीसरे एवं अंतिम चरण की शुरूआत 5 मई 2025 से हो रही है, जो 30 मई 2025 तक चलेगी। इस दौरान जिले के 8 से 15 ग्राम पंचायतों के बीच एक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगरीय निकायों में भी शिविर लगाए जाएंगे। जिले में कुल 46 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें बोड़ला जनपद के अंतर्गत 9 ग्राम पंचायत, कवर्धा जनपद के अंतर्गत 11 ग्राम पंचायत, पंडरिया जनपद के अंतर्गत 10 और सहसपुर लोहारा अंतर्गत 9 ग्राम पंचायत और सभी 7 नगरीय निकाय में शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों पर की गई विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। शिविरों में नए आवेदन भी लिए जाएंगे और जिन मामलों का समाधान वहीं संभव होगा, उनका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। विभागीय अधिकारी समाधान शिविरों में विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र व प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएगें। समाधान शिविरों में विकासखंड एवं अनुभाग स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला स्तर से भी कुछ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी तरह की व्यवस्था नगरीय निकायों के शिविरों में भी रहेगी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रीगण, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी कुछ समाधान शिविरों में शामिल होंगे और आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री विकास कार्यों और योजनाओं का औचक निरीक्षण भी करेंगे और योजनाओं के जमीनी लाभ के बारे में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। जिसमें शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति, विभिन्न योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे और विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों से भेंट भी करेंगे। कलेक्टर ने पत्रकार साथियों से सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों के प्रचार-प्रसार में सहभागी बनने की अपील की, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों लाभ ले सकें।

जिले के 39 जनपद पंचायत और 7 नगरीय निकायों में आयोजित होगा समाधान शिविर

कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि 5 मई से सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत 5 मई को चिल्फी, पोलमी 6 मई को धमकी, दानी घाटोली, 7 मई को तरेगांव जंगल, सरईसेत, मजगांव 8 मई को मजगांव, 9 मई को चारभाठा, देवसरा 13 मई को पनेका, रेगाखारकला, उडियाकला, सोमनापुर नया 14 मई को भागुटोला, 15 मई को खारा,मोहतरा खुर्द 16 मई को गुढ़ा, बिड़ौरा 17 मई को बैजलपुर, डोमसरा 19 मई को बारदी, सिंघनपुरी जंगल 20 मई को रेतपारा, 21 मई को रवेली, कुटकीपारा 22 मई को महाराजपुर, हाथमुड़ी 23 मई को झलमला 24 मई को कुसुमघट, वीरेंद्रनगर, कोलेगांव 26 मई को बिरकोना 27 मई को राजानवागांव, रणवीरपुर, प्राणखैरा 28 मई को मरका 29 मई को पोड़ी और 30 मई को दोजरी और सिंघनगढ़ में शिविर आयोजित होगी। इसके साथ ही 8 मई को नगर पंचायत पिपरिया, 13 मई को नगर पंचायत सहसपुर लोहारा, 15 मई को नगर पंचायत बोड़ला, 19 मई को नगर पंचायत इंदौरी, 21 मई को नगर पंचायत पांडा तराई, 22 मई को नगर पालिका पंडरिया, 23 मई को नगर पालिका कवर्धा में सुशासन समाधान शिविर लगाया जाएगा।

ShareSendTweet
Previous Post

*नगर पालिका उपाध्यक्ष मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने की अतिक्रमण पर कार्रवाई*

Next Post

*मुंगेली के प्रतिष्ठित व्यवसायी सोम वर्मा के निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दी श्रद्धांजलि*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
Next Post
*मुंगेली के प्रतिष्ठित व्यवसायी सोम वर्मा के निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दी श्रद्धांजलि*

*मुंगेली के प्रतिष्ठित व्यवसायी सोम वर्मा के निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दी श्रद्धांजलि*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!