Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, April 1, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

कलेक्टर ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दी गति लाने के सख्त निर्देश

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

jantakaadhikar by jantakaadhikar
March 4, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कलेक्टर ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दी गति लाने के सख्त निर्देश
8
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने समय-सीमा बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुके हैं, इसलिए अब सभी अधिकारी राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान दें।

बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं, अधोसंरचना विकास कार्यों और सिंचाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन परियोजनाओं की मंजूरी मिल चुकी है, उनका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए और जो पहले से शुरू हो चुके हैं, उनमें तेजी लाई जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, श्री नरेन्द्र पैकरा, श्री विनय पोयाम सहित सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सिंचाई परियोजनाओं और सड़क निर्माण,पीएम आवास कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले में स्वीकृत सिंचाई परियोजनाओं के तहत भू-अर्जन मामलों की समीक्षा करते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इन प्रकरणों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बन रही सड़कों की भी समीक्षा की और निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की देरी न होने देने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी आवास लंबित न रहे और यदि किसी कारणवश कार्य रुका है, तो तुरंत समस्या का समाधान कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। कलेक्टर ने अमृत सरोवर योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद सीईओ जल्द से जल्द स्थलों का चिन्हांकन कर प्रस्ताव तैयार करें। साथ ही, उन्होंने निर्माण के दौरान निकली मिट्टी और मुरम का उपयोग सड़क निर्माण, खेल मैदान और अन्य सार्वजनिक स्थलों के लिए करने को कहा।

विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने प्रभारी मंत्री, विधायक निधि, सांसद निधि और अनुसंशा से स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम, सीसी रोड, नाली निर्माण, मंच निर्माण और महतारी सदन जैसी घोषणाओं का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।

फार्मर आईडी से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

कलेक्टर श्री वर्मा ने एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों के लिए फार्मर आईडी निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए इसे प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस योजना के तहत जिले के 1,27,956 किसानों को आईडी जारी की जाएगी, जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा।

जल जीवन मिशन और गौ-अभ्यारण परियोजना की समीक्षा

बैठक में जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जल आपूर्ति और सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। गौ-अभ्यारण परियोजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यों में तेजी लाने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निपटान हो

कलेक्टर श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायतों और पीएमओ पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए हर स्तर पर समन्वय और सक्रियता आवश्यक है।

Image Description
ShareSendTweet
Next Post

पीएम आशा योजना के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत फसल उपार्जन कार्य की शुरुआत

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*अपराधिक गतिविधियों पर थाना पांडातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*
कवर्धा

*अपराधिक गतिविधियों पर थाना पांडातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*

March 23, 2026
*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कवर्धा

*संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 22, 2026
*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा*  *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा* *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*

March 22, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
Next Post
पीएम आशा योजना के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत फसल उपार्जन कार्य की शुरुआत

पीएम आशा योजना के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत फसल उपार्जन कार्य की शुरुआत

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!