Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, February 16, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*

*पीएम सूर्यघर योजना में लक्ष्यानुरूप प्रगति लाने दिए निर्देशयो जनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही सुशासन का आधार: कलेक्टर*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
February 16, 2026
in मुंगेली
Reading Time: 1 min read
0
*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*
1
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

मुंगेली, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही सुशासन का आधार है और प्रत्येक अधिकारी को जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए।

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि यह शासन की एक अत्यंत लाभकारी एवं महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सौर ऊर्जा से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीएसपीडीसीएल अंतर्गत योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जिन जिलों में योजना के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन हुआ है, उनका तुलनात्मक मूल्यांकन कर जिले की प्रगति के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति एवं रैंकिंग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना, टेक होम राशन (टीएचआर) सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और हितग्राहियों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को योजनावार प्रगति पत्रक तैयार करने, उसका नियमित मूल्यांकन करने तथा कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकाय सहित अन्य विभागों की समीक्षा कर लक्षित प्रगति लाने निर्देशित किया। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम  अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

*मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*
मुंगेली

*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*

January 30, 2026
*मोहनपुर में वत्स रैली सह बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन*
मुंगेली

*मोहनपुर में वत्स रैली सह बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन*

January 11, 2026
*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश*
मुंगेली

*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश*

December 30, 2025
*भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमे स्वदेशी अपनाना होगा जिसके लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है- पुन्नूलाल मोहले*
छत्तीसगढ़

*भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमे स्वदेशी अपनाना होगा जिसके लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है- पुन्नूलाल मोहले*

December 8, 2025
*राष्ट्रीय स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रथम आयोजन दीपावली मिलन समारोह मुंगेली*
छत्तीसगढ़

*राष्ट्रीय स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रथम आयोजन दीपावली मिलन समारोह मुंगेली*

October 30, 2025
*वन विभाग की कार्यवाही, अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त*
छत्तीसगढ़

*वन विभाग की कार्यवाही, अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त*

September 29, 2025
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!