Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कलेक्टर ने शाला प्रवेश उत्सव और मिशन 90 प्लस की ली समीक्षा बैठक*

*स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 13, 2025
in छत्तीसगढ़, मुंगेली
Reading Time: 1 min read
0
*कलेक्टर ने शाला प्रवेश उत्सव और मिशन 90 प्लस की ली समीक्षा बैठक*
149
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*मुंगेली रामकुमार सोनी जनता का अधिकार*

मुंगेली, 13 जून 2025// जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, शाला प्रवेश उत्सव को सफल बनाने और मिशन 90 प्लस के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव स्कूलों में बच्चों के भविष्य की नींव रखने का एक सशक्त अवसर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों में 20 जून तक सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पढ़ाई की शुरुआत से ही बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

*स्कूल परिसरों में स्वच्छता और सुंदरता पर विशेष ध्यान*

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शाला प्रवेश उत्सव के दौरान स्कूल परिसर, भोजन कक्ष, शौचालय आदि की विशेष साफ-सफाई की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को आकर्षित करने के लिए विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर और सकारात्मक वातावरण युक्त बनाया जाए। साथ ही उन्होंने स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान चलाने की बात भी कही, ताकि पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ हरियाली भी बढ़े।

*ड्रॉपआउट बच्चों की वापसी के लिए चलाएं विशेष अभियान*

कलेक्टर श्री कुमार ने स्कूल छोड़ चुके बच्चों (ड्रॉप आउट) के पुनः नामांकन के लिए पालकों से व्यक्तिगत संपर्क करने और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में पुनः जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। ड्रॉप आउट बच्चों के पालको से संपर्क कर शिक्षा की उपयोगिता के बारे में समझाया जाए।

*शत-प्रतिशत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश*

कलेक्टर कहा कि सभी स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस हेतु प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को नियमित मॉनिटरिंग करने की सलाह दी गई। मध्यान्ह भोजन को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार स्वादिष्ट और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए। किसी भी स्थिति में भोजन की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

*कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल क्लास, शिक्षकों को नवाचार की सलाह*

बैठक में कलेक्टर ने यह भी कहा कि कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने के लिए रेमेडियल क्लासेस की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए एक विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाना ही नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान देना आवश्यक है। इसके लिए नवाचार और रचनात्मक शैक्षणिक गतिविधियों को अपनाया जाना चाहिए।

*शिक्षकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण*

कलेक्टर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, और इस भविष्य को गढ़ने में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम होती है। शिक्षक अगर मन से पढ़ाएं और बच्चों को प्रोत्साहित करें, तो हर बच्चा उत्कृष्ट परिणाम दे सकता है।” उन्होंने शिक्षकों से अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की अपील की।

*सकारात्मक सोच, नवाचार और सहभागिता से मिलेंगे बेहतर परिणाम*

जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा विभाग यदि सकारात्मक सोच, टीम भावना और नवाचार के साथ कार्य करे, तो मिशन 90 प्लस जैसे लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शाला प्रवेश उत्सव को जनभागीदारी के साथ एक उत्सव के रूप में मनाया जाए और इस अवसर को बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करने का माध्यम बनाया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी मौजूद रही।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने पुलिस जवानों की समस्याएं सुनकर किया तत्काल निराकरण

Next Post

*मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जल संरक्षण को नई दिशा*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*
छत्तीसगढ़

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*
मुंगेली

*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*

February 16, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*
मुंगेली

*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*

January 30, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
Next Post
*मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जल संरक्षण को नई दिशा*

*मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जल संरक्षण को नई दिशा*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!