Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Saturday, February 14, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

उद्यान और चौपाटी की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर हुए नाराज, ठेकेदार और अधिकारी को दी चेतावनी ढिलाई बर्दाश्त नहीं

सौंदर्यीकरण कार्यों में सुस्ती देख भड़के कलेक्टर, भोजली तालाब उद्यान व चौपाटी निर्माण में देरी पर कलेक्टर की सख्त नाराज़गी

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 21, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
उद्यान और चौपाटी की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर हुए नाराज, ठेकेदार और अधिकारी को दी चेतावनी ढिलाई बर्दाश्त नहीं
86
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 20 सितम्बर 2025। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शनिवार को कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजली तालाब के पास बन रहे उद्यान और नगर पालिका कार्यालय के सामने निर्माणाधीन चौपाटी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 478.25 लाख रूपए की लागत से चल रहे इन कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी भी ली एवं अधिकारियों को कार्यो में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहर की खूबसूरती और सांस्कृतिक पहचान के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराज़गी जताई।

कलेक्टर ने साफ कहा कि निर्माण कार्यो में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी और ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे नहीं हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कुशल मानव संसाधन बढ़ाकर कार्य की गति तेज करें।
निरीक्षण के दौरान चौपाटी स्थल पर अधूरे बिजली फिटिंग, आंतरिक गार्डनिंग और अन्य कार्य देखकर कलेक्टर ने कड़े शब्दों में नाराज़गी जताते हुए कहा कि अलग-अलग कामों में सुस्ती की वजह से प्रगति रुक रही है, इसे तुरंत सुधारा जाए। साथ ही उन्होंने पालिका क्षेत्र के सभी डिवाइडरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन तत्काल कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा के साथ एसडीएम  चेतन साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.बी. देवांगन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता रंजीत घाटगे, तहसीलदार  परमेश्वर मंडावी, नगर पालिका अधिकारी  रोहित साहू और संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

*धार्मिक आस्था और आधुनिकता का संगम बनेगा उद्यान*

भोजली तालाब के पास करीब 50 लाख रूपए की लागत से बन रहे उद्यान को धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप दिया जा रहा है। यहाँ विशाल हनुमान प्रतिमा स्थापित की जा रही है , जिसका रंग-रोगन और फिनिशिंग कार्य जारी है। दीवारों पर रामायण की गाथा चित्रों में सजीव हो रही है, जिससे उद्यान केवल गार्डन ही नहीं बल्कि आस्था और संस्कृति का भी केंद्र बनेगा।
उद्यान में पाथवे, शोपीस, रंग-बिरंगे पौधे, जल सुविधा और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। शाम के समय यह स्थल टहलने, विश्राम करने और सुकून पाने का प्रमुख स्थान होगा। वही नगर पालिका कार्यालय के सामने बन रही चौपाटी को आधुनिक स्वरूप देने का काम भी तेजी से चल रहा है। यहाँ बैठने, मनोरंजन और टहलने की सुविधाएँ तैयार की जा रही हैं, ताकि यह स्थल शहरवासियों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन सके।

ShareSendTweet
Previous Post

*कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा जिले के तीन सहायक उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।*

Next Post

प्रधानमंत्री जनमन आवास में लापरवाही बरतने पर मुड़वाही सचिव  प्रदीप धुर्वे तत्काल प्रभाव से निलंबित प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा में कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर सचिव निलंबित

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
Next Post
प्रधानमंत्री जनमन आवास में लापरवाही बरतने पर मुड़वाही सचिव  प्रदीप धुर्वे तत्काल प्रभाव से निलंबित  प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा में कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर सचिव निलंबित

प्रधानमंत्री जनमन आवास में लापरवाही बरतने पर मुड़वाही सचिव  प्रदीप धुर्वे तत्काल प्रभाव से निलंबित प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा में कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर सचिव निलंबित

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!