Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, February 18, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

कबीरधाम में शिशु संरक्षण माह की शुरुआत विटामिन-ए और आयरन सिरप से बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 29, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कबीरधाम में शिशु संरक्षण माह की शुरुआत  विटामिन-ए और आयरन सिरप से बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच
14
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

जिला कबीरधाम में आज से शिशु संरक्षण माह की शुरुआत हुई, जो 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक पूरे जिले में संचालित होगा। इस अभियान का शुभारंभ आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुआ, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष माननीय चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने की। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार तुरे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सलील मिश्रा, डॉ. हर्षित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपमा तिवारी, सेक्टर सुपरवाइजर लता शर्मा, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानीन दीदियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस विशेष अवसर पर डॉ. तुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन-ए सिरप पिलाया जाएगा तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन एवं फोलिक एसिड सिरप की बोतलें वितरित की जाएंगी। जिले में लगभग 93,273 बच्चे विटामिन-ए और 98,759 बच्चे आयरन-फोलिक एसिड सिरप के हितग्राही हैं। इन सभी तक सेवाएँ स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानीन बहनों की मदद से पहुंचाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को रतौंधी, बिटॉट स्पॉट, मोतियाबिंद और खून की कमी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना है। शासन के निर्देशानुसार यह अभियान कुल दस सत्रों में संचालित होगा और प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएँ दी जाएंगी।
शिशु संरक्षण माह के दौरान बच्चों को विटामिन-ए सिरप हर छह माह के अंतराल पर पिलाया जाएगा। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप का वितरण, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों का वजन लेकर पोषण स्थिति का आकलन, अभिभावकों को संतुलित आहार की जानकारी और अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. तुरे ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र अवश्य लेकर आएं।

ShareSendTweet
Previous Post

*दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात*

Next Post

*कबीरधाम पुलिस का बड़ा वार – 3000 नशीली टैबलेट के सौदागर पर शिकंजा, अब जेल में ही ‘गोलियां गिननी’ होंगी; मेडिकल संचालकों को भी सख़्त हिदायत – अवैध दवा कारोबार बर्दाश्त नहीं*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद
छत्तीसगढ़

नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद

January 13, 2026
*मात्र एक चौपाई पर तीन घण्टे बोले बागेश्वर सरकार*
छत्तीसगढ़

*मात्र एक चौपाई पर तीन घण्टे बोले बागेश्वर सरकार*

December 30, 2025
Next Post
*कबीरधाम पुलिस का बड़ा वार – 3000 नशीली टैबलेट के सौदागर पर शिकंजा, अब जेल में ही ‘गोलियां गिननी’ होंगी; मेडिकल संचालकों को भी सख़्त हिदायत – अवैध दवा कारोबार बर्दाश्त नहीं*

*कबीरधाम पुलिस का बड़ा वार – 3000 नशीली टैबलेट के सौदागर पर शिकंजा, अब जेल में ही ‘गोलियां गिननी’ होंगी; मेडिकल संचालकों को भी सख़्त हिदायत – अवैध दवा कारोबार बर्दाश्त नहीं*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!