Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, February 6, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह: 10 फरवरी को 251 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
February 6, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह: 10 फरवरी को 251 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह*
2
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 6 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल बनकर उभरी है। प्रत्येक माता पिता का सपना होता है कि वे अपनी बेटी का विवाह उचित समय पर सम्मानपूर्वक कर सकें, किंतु सीमित आय और आर्थिक कठिनाइयों के कारण अनेक परिवारों को चिंता और परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने ऐसी ही चिंताओं को दूर करते हुए जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल में योजना की सहायता राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये से 50 हजार रुपये कर दिया गया है।

 बीते दो वर्षों में अब तक जिले में कुल 724 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है। वहीं 10 फरवरी 2026 को कबीरधाम जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 251 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर नव विवाहितों को आशीर्वाद देंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सामूहिक विवाह की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। इस योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में वैवाहिक संस्कार पूर्ण किए जाते हैं। जिला प्रशासन परिवार की भूमिका निभाते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करता है, जिससे नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करना, सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना तथा बेटियों के सम्मानपूर्ण भविष्य की राह को आसान बनाना है। यह योजना आर्थिक सहायता के साथ साथ समाज में सम्मान, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है।

ShareSendTweet
Previous Post

*प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की अहम भूमिका*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

जलेश्वर महादेव घाट, डोंगरीया मे मोर भुईयां फाउंडेशन द्वारा   जिला कबीरधाम में भव्य स्वच्छता अभियान सम्पन्न
कवर्धा

जलेश्वर महादेव घाट, डोंगरीया मे मोर भुईयां फाउंडेशन द्वारा जिला कबीरधाम में भव्य स्वच्छता अभियान सम्पन्न

February 5, 2026
*कबीरधाम पुलिस की अवैध धान परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध धान परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही*

February 5, 2026
नवसृजित उपसंभाग पांडातराई के अंतर्गत पंडरिया सचिवालय
कवर्धा

नवसृजित उपसंभाग पांडातराई के अंतर्गत पंडरिया सचिवालय

February 4, 2026
*कुकरापानी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*
कवर्धा

*कुकरापानी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*

February 3, 2026
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार*

February 1, 2026
*घुघरी रोड अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक दलाल सहित 03 युवतियां हिरासत में*
कवर्धा

*घुघरी रोड अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक दलाल सहित 03 युवतियां हिरासत में*

January 31, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!