नरेन्द्र मोदी विचार मंच अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के द्वारा लिए गए निर्णयनुसार देश के हर प्रान्तों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी का जन्म दिन मनाया गया। इसी के तहत छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर मे अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज के मुख्य आतिथ्य में तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जविंदर सिंग सलूजा की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी महन्त जय महाराज मिश्रा, प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह, आदि शक्ति सेना की प्रदेश अध्यक्ष एवं राधारानी फाउंडेशन की चेयर मेन श्रीमती सरिता सिंह , प्रदेश संगठन महामंत्री मन्नु ठाकुर, प्रदेश महामंत्री श्याम सुन्दर तिवारी, आदि शक्ति सेना की प्रदेश महामंत्री सुश्री पूजा तिवारी के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश उपाध्यक्ष ताकेश्वर पूरी महाराज, आदि शक्ति सेना की प्रदेश महामंत्री साध्वी माता पद्मिनीपुरी, प्रदेश महामंत्री पवन कुमार अग्रवाल,बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष दिलीप साहू, जिला सचिव सतीश साहू, महाबली सेना जिलाध्यक्ष पुष्कर अग्रवाल आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी का जन्म दिन शिवानी वृद्ध आश्रम में देवी गीत संगीत के साथ मनाया गया। जिसमें भारी संख्या में न्यायधानी वासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित अतिथियों ने आश्रम के बुजुर्गों का उनके चरण धुलाकर पुष्प हारों से स्वागत किया तथा उन्हें भोज अपने हाथों कराया। अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि ये हमारा स्वभाग्य है कि आज हमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्म दिन हमारे बुजुर्गों के साथ मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी के कण कण में आदि शक्तियों का वास है जिस तरह देवों की भूमि उत्तराखंड को “देव भूमि” कहा जाता है उसी तरह छत्तीसगढ़ की देवियों की इस पावन भूमि को “आदि शक्ति भूमि” छत्तीसगढ़ के नाम से जाने जाना चाहिए। स्वामी जी ने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ प्रदेश ही एक ऐसा प्रदेश हैं जिसे हम छत्तीसगढ़ महातारी कहते हैं। स्वामी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की मोदी जी दीर्घायु हो और ईश्वर उन्हें लम्बी उमर दे। सभा को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महन्त जय महाराज मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष जविंदर सिंग सलूजा, सेवा निवृत जज श्री राजपुत जी, आकाशवाणी लोक गीत गायक तिवारी , माता साध्वी जी आदि ने सभा को संबोधित किया । मंच का संचालन बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष दिलीप साहू ने किया। आभार व्यक्त प्रदेश संगठन महामंत्री मन्नु ठाकुर ने किया।















