Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, February 5, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अटल आवास क्षेत्र में सुबह 5 बजे दबिश*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 19, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अटल आवास क्षेत्र में सुबह 5 बजे दबिश*
179
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में थाना कवर्धा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.01.2026 को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

पहली कार्रवाई ट्रांसपोर्ट नगर कवर्धा में की गई, जहां विश्वसनीय मुखबीर की सूचना पर आरोपी मुकेश लहरे पिता स्व. कलम लहरे उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 17 ट्रांसपोर्ट नगर कवर्धा को उसके घर के सामने अवैध देशी प्लेन शराब बेचते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से नीला ढक्कन लगा सील बंद देशी प्लेन शराब 180 एमएल की 32 पौवा शीशी कुल 5.760 बल्क लीटर कीमती 2,560 रुपये तथा बिक्री रकम 220 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

दूसरी कार्रवाई घुघरी रोड अटल आवास कवर्धा क्षेत्र में की गई, जहां मुखबीर सूचना पर दबिश देकर आरोपी सफीम खान पिता फिरोज खान उम्र 19 वर्ष निवासी घुघरी रोड अटल आवास कवर्धा को अवैध देशी प्लेन शराब लेकर बिक्री की तैयारी करते पकड़ा गया। आरोपी के पास से पीले रंग के प्लास्टिक थैले में रखी 33 पौवा देशी प्लेन मदिरा 180 एमएल कुल 5.940 बल्क लीटर कीमती 2,640 रुपये तथा बिक्री रकम 160 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इसके अतिरिक्त घुघरी रोड अटल आवास क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा सुबह 5 बजे विशेष दबिश अभियान चलाते हुए क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त 5 अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है और आम नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने अवैध शराब कारोबारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी रहेगा और आम जनता से भी अपील की गई है कि अवैध शराब बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ShareSendTweet
Previous Post

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

Next Post

*राज्यपाल डेका ने अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त एवं अग्रवाल और मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

नवसृजित उपसंभाग पांडातराई के अंतर्गत पंडरिया सचिवालय
कवर्धा

नवसृजित उपसंभाग पांडातराई के अंतर्गत पंडरिया सचिवालय

February 4, 2026
*कुकरापानी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*
कवर्धा

*कुकरापानी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*

February 3, 2026
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार*

February 1, 2026
*घुघरी रोड अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक दलाल सहित 03 युवतियां हिरासत में*
कवर्धा

*घुघरी रोड अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक दलाल सहित 03 युवतियां हिरासत में*

January 31, 2026
*घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 बदमाश एवं 1 नाबालिक हिरासत में*
कवर्धा

*घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 बदमाश एवं 1 नाबालिक हिरासत में*

January 31, 2026
*युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र की असली ताकत – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा*
कवर्धा

*युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र की असली ताकत – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा*

January 27, 2026
Next Post
*राज्यपाल डेका ने अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त एवं अग्रवाल और मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई*

*राज्यपाल डेका ने अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त एवं अग्रवाल और मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!