Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार*

*7.75 लाख रुपये के गांजा सहित 12.95 लाख रुपये की मशरुका जप्त*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
February 1, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार*
68
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना चिल्फी द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग और निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को की गई कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक सुनियोजित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 31.01.2026 को थाना चिल्फी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा जेस्ट कार सफेद रंग क्रमांक CG-18-M-1456 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे तीन पिट्ठू बैगों से कुल 15 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 15.480 किलोग्राम पाया गया। जप्त गांजा की कुल कीमत 7,75,000 रुपये है।

मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें सुनियोजित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महताब अहमद एवं मो. रासिक बस अथवा ट्रेन के माध्यम से उड़ीसा के सोनपुर जाते थे, जहां से गांजा लेकर रायपुर आते थे। रायपुर में रहने वाला इमाम खान, जो टैक्सी परमिट वाहन चालक है, तय योजना के अनुसार गांजा को अपने वाहन से हमीरपुर उत्तरप्रदेश ले जाता था। वहां गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पूर्व में भी इसी तरीके से गांजा की तस्करी की जा चुकी है।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी
01. इमाम खान पिता वाहिद खान उम्र 40 वर्ष, निवासी सिचौली पुरवा (पानी टंकी के पास), वार्ड नंबर 19, मौदहा, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर, उत्तरप्रदेश
02. महताब अहमद पिता इकबाल अहमद उम्र 25 वर्ष, निवासी हिमौली, तहसील मौदहा, जिला हमीरपुर, उत्तरप्रदेश
03. मो. रासिक पिता मो. रजा उर्फ राजू उम्र 29 वर्ष, निवासी अशोक विहार फेस-3, शीतला कॉलोनी, गुड़गांव, हरियाणा, हाल पता सुभाष नगर, मौदहापारा, ढेबर स्टील के पास, थाना मौदहापारा, जिला रायपुर

जप्त की गई सामग्री
01. टाटा जेस्ट कार सफेद रंग क्रमांक CG-18-M-1456, अनुमानित कीमत 5,00,000 रुपये
02. अवैध मादक पदार्थ गांजा 15.480 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 7,75,000 रुपये
03. एक विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 5,000 रुपये
04. एक वनप्लस कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 5,000 रुपये
05. एक विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 10,000 रुपये

इस प्रकार आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल जुमला संपत्ति लगभग 12,95,000 रुपये को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के तहत जप्त किया गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा एवं टीम की सतर्कता एवं सक्रियता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में सउनि दर्शन साहू, आरक्षक 553 पंकज यादव, 164 अमन वाहने, 07 दिलीप जायसवाल, 472 सुनील मरावी एवं 159 पप्पू पनागर द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पतासाजी जारी है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न

Next Post

*छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप बनाएंगे विशेष नीति: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*
कवर्धा

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*
कवर्धा

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*

March 20, 2026
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*  *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

March 18, 2026
Next Post
*छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप बनाएंगे विशेष नीति: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान*

*छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप बनाएंगे विशेष नीति: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!