भिलाई के जयंती स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित दिव्य हनुमान भगवान की कथा के चौथे दिन पर बागेश्वर धाम के पीठेश्वर पूज्य धीरेन्द्र शास्त्री महाराज के मुख से प्रवाहित हो रही कथा का रस पान करने का अवसर मैहर से मां शारदा मन्दिर के महन्त स्वामी बाल योगेश्वर महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज, अन्नदाता एवम् पर्यावरण विकास मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त स्वामी राजराजेश्वर महाराज ( राजकुमार शर्मा ) को तथा लाखों भक्तों एवम् अनेकों मंत्रीगण ,जनप्रतिनिधिगण, गण्यमान्य नागरिकों को प्राप्त हुआ। इस अवसर हनुमंत कथा के दौरान महाराज पीठेश्वर पूज्य के धीरेन्द्र शास्त्री के मुख से अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद को संबोधित कर अभिवादन किया गया। पीठेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा मात्र एक चौपाई पर लगभग तीन घण्टे बोला गया। जिस तरह स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो में जीरो पर बोलकर पूरी दुनिया को आश्चर्य चकित कर दिया था उसी प्रकार धीरेन्द्र शास्त्री जी के द्वारा भिलाई में “विद्यावान गुणी अति चातुर, राम काज करिवे को आतुर” मात्र एक चौपाई पर तीन घण्टे बोल कर सबको चौका दिया। भिलाई का पूरा वातावरण भक्तिमय रहा । बागेश्वर सरकार ने विद्यावान और विद्ववान में अंतर बताया। आपने कहा की रावण विद्ववान था किन्तु संकट मोचन हनुमान विद्यावान थे। बागेश्वर सरकार ने विद्ववान और विद्यावान पर तीन घण्टे बोलकर लाखों श्रद्धालुओं को भक्ति से सराबोर किया। कुछ श्रद्धालुओं ने पर्ची लिखकर दिया जिसे पढ़कर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। बागेश्वर सरकार ने छत्तीसगढ़ की खूब प्रशंसा करते हुवे कहा की मैं फिर भिलाई आऊंगा। क्योंकि मुझे छत्तीसगढ़ की माटी,छत्तीसगढ़ का मौसम और छत्तीसगढ़ के लोग बहुत अच्छे लगे। आपने कहा की छत्तीसगढ़ में अब नही भी बुलाओगे तब भी मैं आऊंगा। लाखों श्रद्धालुओं ने हनुमंत कथा का आनन्द लिया। हनुमंत कथा में विशेष रूप से मैहर से आए माता शारदा मन्दिर के महन्त स्वामी बाल योगेश्वर महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज , अन्नदाता एवम् पर्यावरण विकास मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त स्वामी राजराजेश्वर महाराज राजकुमार शर्मा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भारत नेत्री तथा पूर्व राज्य सभा सदस्य बहन सरोज पाण्डे, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवम बालविकास समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवम भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, सांसद संतोष पाण्डे, पूर्व मंत्री नन्द कुमार साय, एवम् मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण ,तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हनुमंत कथा वाचन के आयोजक राकेश पाण्डे की व्यवस्थाओं की सभी ने प्रशंसा की और सन्तों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। अन्त में आरती के पश्चात श्री हनुमंत कथा का समापन किया।












