Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, April 3, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपनी परंपरा पर कायम* *कवर्धा में परिवार और साथियों संग मनाई होली प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ*, *गांधी मैदान में हुआ भव्य होली मिलन समारोह*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
March 15, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
129
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा,15 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह वर्षों से चली आ रही अपनी परंपरा को निभाते हुए इस बार भी अपने गृह जिले कवर्धा पहुंचे और परिवार व साथियों के साथ रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया। डॉ. सिंह ने परंपरागत रूप से पहले होलिका दहन किया और फिर रंग-गुलाल के साथ होली खेली। इस दौरान सांसद श्री संतोष पांडेय तथा  उनके सुपुत्र एवं पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, श्री राजेंद्र चन्द्रवंशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*गांधी मैदान में हुआ होली मिलन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी बधाई*

रंग पर्व के दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने निजी निवास के सामने स्थित गांधी मैदान में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सिंह को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय ने भी इस आयोजन में विशेष रूप से हिस्सा लिया। अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने ढोल-नगाड़ों की धुन पर होली गीत गाए और समां बांध दिया। उनके साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी इस उल्लास में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने आमजन से मिलकर होली की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी को आपसी मेल-जोल और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर भी है।  यह पर्व हमे  प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने की सीख देता है। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ की समृद्धि और विकास में योगदान दें, यही इस पर्व की सच्ची भावना है।

*हर साल निभा रहे परंपरा, मुख्यमंत्री रहते भी मनाई होली*

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हर वर्ष अपने गृह जिले कवर्धा में होली मनाते हैं। जब वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे, तब भी वे अपने इस रीति-रिवाज को निभाने के लिए कवर्धा आते रहे। यह परंपरा लगातार 22 वर्षों से चली आ रही है, जिसमें वे अपने परिवार, साथियों और जिले के लोगों के साथ होली के रंगों में सराबोर होते हैं।

*सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई*
इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री राम कुमार भट्ट, श्री जसविंदर सिंह बग्गा, श्री अनिल ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेंद्र साहू, श्री गोपाल साहू, श्री गणेश तिवारी सहित कबीरधाम जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण ने डॉ. सिंह से भेंट कर होली की शुभकामनाएँ दीं।

*रंगों में सराबोर हुआ कवर्धा, उल्लास से गूँजा माहौल*

कवर्धा में इस बार की होली भी हर साल की तरह उत्साह, उमंग और भाईचारे के लिए खास थी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सान्निध्य में जिलेवासियों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया। रंग-गुलाल की बौछार, ढोल-नगाड़ों की थाप और होली गीतों की मधुर धुन ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

भोरमदेव महोत्सव 26 और 27 मार्च को, तैयारियां शुरू

Next Post

होली मिलन समरोह का आयोजन नगर पंचायत पांडातराई

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*
कवर्धा

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*

March 20, 2026
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
Next Post
होली मिलन समरोह का आयोजन नगर पंचायत पांडातराई

होली मिलन समरोह का आयोजन नगर पंचायत पांडातराई

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!