Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, November 17, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*अंतर्राज्यीय गाँजा तस्करी गिरोह पर चिल्फी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *दो अलग-अलग वाहनों से 18 किलो 460 ग्राम गाँजा बरामद, 04 शातिर गाँजा तस्कर गिरफ्तार।*

*उड़ीसा के नुआपाड़ा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था गाँजा, चिल्फी पुलिस की सतर्कता से तस्करी का प्रयास विफल।*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 28, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*अंतर्राज्यीय गाँजा तस्करी गिरोह पर चिल्फी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*  *दो अलग-अलग वाहनों से 18 किलो 460 ग्राम गाँजा बरामद, 04 शातिर गाँजा तस्कर गिरफ्तार।*
13
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

*गाँजा परिवहन में प्रयुक्त 02 वाहन,04 नग, मोबाइल फ़ोन सहित कुल 22 लाख 53 हजार रुपये का मशरूका जप्त।*

*आरोपियों के विरुद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 20(B) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों तथा प्रमुख मार्गों पर लगातार सतर्क निगरानी एवं संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा एन.एच.-30 पर की जा रही वाहन जांच के दौरान गाँजा तस्करी के विरुद्ध महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग वाहनों से कुल 18 किलो 460 ग्राम गाँजा बरामद कर चार शातिर गाँजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक कबीरधाम जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने तथा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अजाक/क्राइम प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देशन में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय मार्ग पर विशेष निगरानी एवं वाहन जांच की जा रही थी।

दिनांक 26.09.2026 को थाना चिल्फी के सामने एन.एच.-30 मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान आगे पीछे चल रहे वाहन वरना क्रमांक DL4CAQ0755 को रोककर पुलिस टीम द्वारा विधिवत जांच की गई। वाहन में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम रविराज सिंह परिहार पिता अरमान सिंह परिहार, उम्र 19 वर्ष, निवासी मेहेंगवा कला, थाना पवई, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश तथा सौरभ सिंह बुंदेला पिता नत्थूराजा बुंदेला, उम्र 22 वर्ष, निवासी महेड़ा, थाना पवई, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश बताया।

पुलिस टीम द्वारा वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें से 12 किलो 760 ग्राम गाँजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त गाँजा उड़ीसा के नुआपाड़ा से मध्यप्रदेश के पन्ना की ओर ले जाना बताया गया।

दूसरे अन्य संदिग्ध वाहन मारुति सुजुकी शोल्ड फ्रॉन्क्स, बिना नंबर को भी रोककर जांच की गई। वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम जोगेन्द्र राजा पिता इन्द्रपाल सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी बुढ़ा, थाना पवई, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश तथा केशव राजा पिता पुष्पेन्द्र सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी बुढ़ा, थाना पवई, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश बताया।

उक्त वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर पुलिस टीम द्वारा उसमें से 05 किलो 700 ग्राम गाँजा बरामद किया गया।

इस प्रकार गाँजा तस्करी के शातिर 04 आरोपियों के दोनों वाहनों से कुल 18 किलो 460 ग्राम गाँजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 23 हजार रुपये है। दोनों वाहनों में सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

*तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहन और 04 नग मोबाइल फोन भी जप्त*

गाँजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन वरना क्रमांक DL-4C AQ-0755, अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये तथा मारुति सुजुकी शोल्ड फ्रॉन्क्स वाहन, अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये, एवं 4 नग मोबाइल फ़ोन को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।

इस प्रकार गाँजा एवं दोनों वाहनों व मोबाइल फ़ोन सहित थाना चिल्फी पुलिस द्वारा कुल 22 लाख 53 हजार रुपये कीमत का मशरूका जप्त किया गया है।

*जप्त मशरूका-*

– गाँजा – 18 किलो 460 ग्राम, अनुमानित कीमत 9 लाख 23 हजार रुपये।
– हुंडई वरना वाहन क्रमांक DL-4C AQ-0755 – अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये।
– मारुति सुजुकी शोल्ड फ्रॉन्क्स वाहन – अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये।
– 04 नग मोबाइल फ़ोन घटना में प्रयुक्त कीमती 30,000/- रुपये।
– कुल जप्त मशरूका – 22 लाख 53 हजार रुपये।

*गाँजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क की जांच जारी*

थाना चिल्फी पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 20(B) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में गाँजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में ए.एन.टी.एफ. टीम कबीरधाम द्वारा भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की अग्रिम विवेचना थाना चिल्फी पुलिस द्वारा जारी है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय मार्गों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी एवं सघन वाहन जांच की जा रही है। पुलिस की सतर्कता एवं तत्परता से गाँजा तस्करी का प्रयास विफल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा बड़ी मात्रा में गाँजा एवं तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन जप्त किए गए।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। सीमावर्ती एवं अंतर्राज्यीय मार्गों पर पुलिस की निगरानी तथा संदिग्ध वाहनों की जांच को और प्रभावी बनाते हुए मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 351 नरेन नेताम, आरक्षक 164 अमन वाहने, आरक्षक 472 सुनील मरावी, आरक्षक 553 पंकज यादव, आरक्षक 318 जितेन्द्र चन्द्रवंशी एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*लगातार बारिश के बीच 24 घंटे से बाढ़ में फंसे यात्रियों के लिए मददगार बनी झलमला पुलिस।* *झलमला पुलिस ने कार सहित फंसे महिला-पुरुष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।*

Next Post

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
Next Post
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!