Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, November 17, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

थाना – चिल्फी, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

*गुप्त चेंबर में छिपाकर गांजा तस्करी का प्रयास विफल, चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।* *12.630 किलोग्राम गांजा सहित तीन पकड़े गए, कार व मोबाइल समेत 12 लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 12, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
थाना – चिल्फी, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)
103
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चिल्फी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के प्रयास को विफल किया गया है। थाना चिल्फी पुलिस को दिनांक 11.08.2026 को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि एक हुंडई ऑरा कार में तीन व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर कवर्धा-चिल्फी मार्ग से जबलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई तथा थाना चिल्फी के सामने NH-30 मेन रोड पर गवाहों की उपस्थिति में नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार हुंडई ऑरा कार क्रमांक MP-65-ZB-7179 को रोककर उसमें सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई। वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे बनाए गए गुप्त चेंबर से खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए 12 पैकेट गांजा बरामद किए गए।

बरामद मादक पदार्थ का नारकोटिक ड्रग्स डिटेक्शन किट से प्राथमिक परीक्षण किया गया, जिसमें निर्धारित मानदंड के अनुसार परिणाम पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक तराजू से विधिवत तौल करने पर गांजे का कुल वजन 12.630 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,00,000 रुपये है। मामले में पुलिस द्वारा हरिओम बंजारा, उम्र 23 वर्ष, लेखराज बंजारा, उम्र 21 वर्ष तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया है। विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम एवं अन्य लागू प्रावधानों के तहत पृथक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान विधिक प्रावधानों के अनुरूप तलाशी एवं जब्ती की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई तथा बरामद गांजे के 12 पैकेटों को पृथक-पृथक तौलकर नियमानुसार सीलबंद किया गया।

प्रकरण में आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 12.630 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत 6,00,000 रुपये, हुंडई ऑरा कार क्रमांक MP-65-ZB-7179, अनुमानित कीमत 6,00,000 रुपये, एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, कीमत 5,000 रुपये, एक की-पैड मोबाइल, कीमत 1,000 रुपये तथा एक इनफिनिक्स कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, कीमत 5,000 रुपये, कुल 12,11,000 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस एक्ट, 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत, संभावित गंतव्य तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों एवं उनके नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिले में सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक बीरबल साहू एवं थाना चिल्फी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*थाना बोडला, चौकी पोंडी, साइबर थाना जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) की नकली नोटों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही ।*

Next Post

*’आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री साय*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
Next Post
*’आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री साय*

*'आजादी की धुन' में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री साय*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!