Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, November 16, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग*

*योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है: भावना बोहरा*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 21, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग*
29
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*इंडिया गॉट टैलेंट विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा दी गई आकर्षक प्रस्तुति*

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम भैंसाओदार (तहसील कुई-कुकदूर) में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा “स्वस्थ आयु के लिए योग” विषय पर भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया किया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान वनांचल क्षेत्र सहित पंडरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एक साथ सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन शौली हेतु योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ्य भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने का सन्देश दिया।

कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के साथ-साथ बस्तर के सुदूर वनांचल से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मल्लखंब योग को नई पहचान दिलाने वाले तथा इंडिया गॉट टैलेंट की विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा मल्लखंब योग की विशेष प्रस्तुति दी गई। उल्लेखनीय है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रस्ताव को अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। हमारे वनांचल क्षेत्र में निवासरत आदिवासी भाई-बहनों और पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को अपने बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित करने तथा हमारी योग परंपरा के प्रसार हेतु आज यह आयोजन किया गया जिसमें हमारे आदिवासी भाई-बहनों और विधानसभा वासियों का भरपूर सहयोग हमें मिला है जिसके लिए मैं कार्यक्रम में पधारे प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है, और आज पूरा विश्व योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर एक स्वस्थ जीवनशैली अपना रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का सशक्त साधन है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन सकारात्मक बनता है। वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव मुक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति एवं ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज पूरी दुनिया योग के महत्व को स्वीकार कर रही है और करोड़ों लोग इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस आयोजन के माध्यम से हमारा प्रयास है कि पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक नागरिक योग से जुड़े और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बने। सामूहिक योगाभ्यास सामाजिक एकता, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता का भी सशक्त माध्यम है। मैं क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से आग्रह करती हूँ कि योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ्य रहें एवं स्वस्थ समाज व स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें।

भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में भी आमजनों के बेहतर स्वास्थ्य, सुविधा और क्षेत्र के विकास हेतु हम निरन्तर प्रयास कर रहें हैं। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से हम हर गाँव-गाँव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण किया जा रहा और 20 से अधिक प्रकार की जाँच पूर्णतः निशुल्क की जा रही है और लगभग 13 हजार लोगों को इसका लाभ मिला है। आपातकालीन सेवा और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा चौबीस घंटे और सातों दिन अपनी सेवा दे रही है जिससे लगभग 32 हजार लोगों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ एवं आपातकालीन समय में त्वरित सहायता मिली है। आज पंडरिया विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ ही वहां सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए लगातार कार्य हो रहें हैं। पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और जनता के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*पूर्व में घोर नक्सल प्रभावित सरहदी क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह का रात्रि प्रवास*

Next Post

*”सड़क पर वाहन रोककर हमला और एससी/एसटी एक्ट का अपराध: पांच आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश”*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
Next Post
*”सड़क पर वाहन रोककर हमला और एससी/एसटी एक्ट का अपराध: पांच आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश”*

*"सड़क पर वाहन रोककर हमला और एससी/एसटी एक्ट का अपराध: पांच आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश"*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!