Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, May 29, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*मोबाइल फॉरेंसिक वैन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, वैज्ञानिक जांच को मिलेगी नई गति*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
May 23, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*मोबाइल फॉरेंसिक वैन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, वैज्ञानिक जांच को मिलेगी नई गति*
50
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

प्रदेश में आधुनिक पुलिसिंग एवं वैज्ञानिक अनुसंधान व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कबीरधाम जिले को अत्याधुनिक “सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट” अंतर्गत मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा गृहमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से उपलब्ध कराई गई इस मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ आज क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला परिसर, जनपद कॉम्पलेक्स, कवर्धा में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य भगत पटेल, उपाध्यक्ष  कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी तथा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा प्रदत्त यह अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वाहन अपराध अनुसंधान की प्रक्रिया में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह वैन घटनास्थल पर वैज्ञानिक जांच, भौतिक साक्ष्य संग्रहण एवं त्वरित परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे अपराधों की जांच अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सटीक होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा वैज्ञानिक जांच प्रणाली को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी सोच का परिणाम है कि कबीरधाम जिले को यह हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्राप्त हुई है।

पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य श्री भगत पटेल, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इस अत्याधुनिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही फिंगरप्रिंट, डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों का प्राथमिक परीक्षण और संग्रहण किया जा सकेगा। इससे जांच प्रक्रिया में लगने वाले समय में कमी आएगी तथा अपराधों के त्वरित निराकरण में सहायता मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान पर आधारित जांच व्यवस्था न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाएगी। इस अवसर पर सतविंदर पाहुजा, उमंग पांडेय, पार्षद अजय ठाकुर, योगेश चन्द्रवंशी, शानू साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अमित पटेल, डीएसपी संजय धूरू, अंजू कुमारी, कृष्णा चंद्राकर, आशीष शुक्ला, संयुक्त संचालक आरडी अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

संयुक्त संचालक आरडी अहिरवार ने बताया कि मोबाइल फॉरेंसिक वैन जिले की पुलिसिंग व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे अपराध अनुसंधान में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और पुलिस टीम घटनास्थल पर अधिक प्रभावी तरीके से कार्य कर सकेगी। उन्होंने बताया कि यह यूनिट आधुनिक उपकरणों एवं वैज्ञानिक संसाधनों से सुसज्जित है, जिससे गंभीर एवं जटिल मामलों की जांच में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा*

Next Post

*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का अर्धवार्षिक निरीक्षण हुआ सम्पन्न
कवर्धा

छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का अर्धवार्षिक निरीक्षण हुआ सम्पन्न

May 29, 2026
*धान उठाव और अंतिम निराकरण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई -कलेक्टर गोपाल वर्मा*
कवर्धा

*धान उठाव और अंतिम निराकरण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई -कलेक्टर गोपाल वर्मा*

May 26, 2026
*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा*
कवर्धा

*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा*

May 26, 2026
*प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा*
कवर्धा

*प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा*

May 22, 2026
*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 4.36 करोड़ लागत के सड़क पुल- पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन*
कवर्धा

*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 4.36 करोड़ लागत के सड़क पुल- पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन*

May 22, 2026
*थाना सिटी कोतवाली, जिला कबीरधाम (छ.ग.) दिनांक – 18/05/2026*
कवर्धा

*थाना सिटी कोतवाली, जिला कबीरधाम (छ.ग.) दिनांक – 18/05/2026*

May 18, 2026
Next Post
*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा*

*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!