Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, May 15, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को पण्डरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के कब्जे से विवो कंपनी का मोबाइल फोन, मोबाइल नंबर एवं डिजिटल साक्ष्य किया गया जप्त।*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
May 12, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को पण्डरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
359
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*आरोपी द्वारा बैंक खाते एवं ऑनलाइन पेमेंट माध्यमों से रकम का लेन-देन किया जाना स्वीकारा*

*बैंक खाता, मोबाइल सीडीआर एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत वित्तीय एवं तकनीकी विवेचना जारी।*

*आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 110/2026 धारा – 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।*

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा/ जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक- 11/05/2026 को थाना पण्डरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गांधी चौक, पण्डरिया स्थित पटेल मेडिकल स्टोर्स का संचालक तरूण पटेल ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा संचालन में संलिप्त है तथा विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा खेलने एवं खिलाने का कार्य कर रहा है। प्राप्त सूचना पर थाना पण्डरिया पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आवश्यक तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम द्वारा संदेही तरूण पटेल पिता जगदीश पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम धोबघट्टी, थाना पाण्डातराई, जिला कबीरधाम को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा खेलने एवं संबंधित डिजिटल माध्यमों का उपयोग करना स्वीकार किया गया।

आरोपी से पूछताछ में बताया कि वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम एवं फोनपे एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों में संलग्न था। आरोपी द्वारा “Janat IPL” से संबंधित मोबाइल नंबर के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन लिंक पर स्वयं की आई.डी. बनाकर आई.पी.एल. क्रिकेट मैचों में सट्टा खेला जाता था। आरोपी द्वारा ऑनलाइन लेन-देन हेतु बैंक खाते एवं डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग किया जाना भी स्वीकार किया गया।

आरोपी के मेमोरण्डम कथन एवं समक्ष गवाहों की उपस्थिति में उसके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों में प्रयुक्त विवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमती लगभग 10,000 रुपये जप्त किया गया।

प्रकरण में प्रथम दृष्टया आरोपी के विरुद्ध ऑनलाइन सट्टा संचालन संबंधी पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना पण्डरिया में अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी से संबंधित बैंक खातों की वित्तीय जांच, मोबाइल नंबरों के सीडीआर विश्लेषण, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में तकनीकी एवं डिजिटल जांच कार्यवाही जारी है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*

Next Post

*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*
कवर्धा

*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*

May 13, 2026
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*

May 10, 2026
*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*
कवर्धा

*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*

May 6, 2026
*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*
कवर्धा

*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*

May 3, 2026
*कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया केशरवानी के घर पहुंचकर दी बधाई, किया प्रोत्साहित*
कवर्धा

*कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया केशरवानी के घर पहुंचकर दी बधाई, किया प्रोत्साहित*

May 2, 2026
*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*
कवर्धा

*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*

May 1, 2026
Next Post
*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*

*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!