Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Saturday, April 4, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*शासकीय अस्पताल पंडरिया में शांति भंग करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही*

थाना पंडरिया की टीम की सजगता से अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 3, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*शासकीय अस्पताल पंडरिया में शांति भंग करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही*
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

दिनांक 01/04/2026 एवं 02/04/2026 की मध्य रात्रि थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ड्यूटी में तैनात डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री (रा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था स्थापित की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि आरोपीगण दिनेश जोगी, कमल पाटले, देवकुमार टंडन एवं जितेंद्र बंजारे द्वारा ड्यूटी के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ अभद्रता, गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। थाना पंडरिया द्वारा तत्परता से सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया।

आरोपीगण के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अपराध की प्रकृति अजमानतीय होने से आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उल्लेखनीय है कि आरोपीगण पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने एवं चिकित्सा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून का पालन करें एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता*

Next Post

*शासकीय अस्पताल पंडरिया में शांति भंग करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता*
कवर्धा

*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता*

April 2, 2026
*सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति संकल्प पूर्ति पर सिद्ध खेड़ापति हनुमान महाराज मंदिर प्रांगण कवर्धा में हनुमंत भंडारा का आयोजन*
कवर्धा

*सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति संकल्प पूर्ति पर सिद्ध खेड़ापति हनुमान महाराज मंदिर प्रांगण कवर्धा में हनुमंत भंडारा का आयोजन*

April 1, 2026
*नाबालिक बालिका की गुमशुदगी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी गिरफ्तार*
कवर्धा

*नाबालिक बालिका की गुमशुदगी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी गिरफ्तार*

March 28, 2026
*अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, 2 दिनों में मृतिका की पहचान, 5 दिन के अंदर एक आरोपी पुणे से गिरफ्तार*
कवर्धा

*अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, 2 दिनों में मृतिका की पहचान, 5 दिन के अंदर एक आरोपी पुणे से गिरफ्तार*

March 26, 2026

अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब व बिक्री हेतु रखी देशी मदिरा जप्त
कवर्धा

अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब व बिक्री हेतु रखी देशी मदिरा जप्त

March 26, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!