Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, April 2, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 2, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता*
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के दिए सख्त निर्देश कलेक्टर ने बोड़ला के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का किया निरीक्षण*कवर्धा, 2 अप्रैल 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर गोपाल वर्मा जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बोड़ला विकासखंड के ग्राम खडोदखुर्द, दलदली और तरेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।
ग्राम खडोदखुर्द में मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित सड़क तथा तरेगांव दलदली क्षेत्र में मेन रोड दुर्जनपुर-इंदिरापानी से घाटमुंडा और मेन रोड से धारपथरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए सड़कों की गुणवत्ता जांचने कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी अमले से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए मशीन के माध्यम से कोर कटिंग कराई। इसके जरिए सड़क की मोटाई और निर्माण में उपयोग किए गए मटेरियल की मजबूती का परीक्षण किया गया। जांच में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया गया। वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रहे सड़कों का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं चलेगा। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह ग्रामीणों के आवागमन और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय-समय पर तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर आर बी देवांगन, अधीक्षक भू अभिलेख गजेंद्र साहू, जनपद सीईओ बोड़ला आकाश राजपूत, तहसीलदार हुलेश्वर पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*कलेक्टर ने दुर्जनपुर में चेकडैम का किया निरीक्षण*
जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम दुर्जनपुर में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित चेकडैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि इस चेकडैम के निर्माण से लगभग 15 से 17 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और निस्तारी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर रखरखाव और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति संकल्प पूर्ति पर सिद्ध खेड़ापति हनुमान महाराज मंदिर प्रांगण कवर्धा में हनुमंत भंडारा का आयोजन*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति संकल्प पूर्ति पर सिद्ध खेड़ापति हनुमान महाराज मंदिर प्रांगण कवर्धा में हनुमंत भंडारा का आयोजन*
कवर्धा

*सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति संकल्प पूर्ति पर सिद्ध खेड़ापति हनुमान महाराज मंदिर प्रांगण कवर्धा में हनुमंत भंडारा का आयोजन*

April 1, 2026
*नाबालिक बालिका की गुमशुदगी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी गिरफ्तार*
कवर्धा

*नाबालिक बालिका की गुमशुदगी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी गिरफ्तार*

March 28, 2026
*अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, 2 दिनों में मृतिका की पहचान, 5 दिन के अंदर एक आरोपी पुणे से गिरफ्तार*
कवर्धा

*अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, 2 दिनों में मृतिका की पहचान, 5 दिन के अंदर एक आरोपी पुणे से गिरफ्तार*

March 26, 2026

अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब व बिक्री हेतु रखी देशी मदिरा जप्त
कवर्धा

अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब व बिक्री हेतु रखी देशी मदिरा जप्त

March 26, 2026
Auto Draft
कवर्धा

अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब व बिक्री हेतु रखी देशी मदिरा जप्त

March 26, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!