Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

*प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
March 18, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
44
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*आरु साहू के छत्तीसगढ़ी गीतों से लोकरंग से सराबोर हुआ महोत्सव*कवर्धा, 18 मार्च 2026। भोरमदेव महोत्सव की संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ की लोक और शास्त्रीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में गीत, संगीत और नृत्य का खास माहौल रहा, जिससे वातावरण खुशहाल और जीवंत हो गया। प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय और अन्य जिलों से आए कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोकगीत, भजन और पारंपरिक नृत्य ने दर्शकों का खूब मन मोहा। दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे और तालियों की गूंज से पूरा महोत्सव परिसर गूंजता रहा।

*दिलीप षडंगी की प्रस्तुति में देर रात तक झूमते रहे दर्शक*

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जगराता एवं लोकगायक दिलीप षडंगी, जिन्होंने अपनी दमदार आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “जांजगीर के चंदवा बैगा…”, “हर हर हर भोला गुरु महादेव…” “आमा पान के पतरी अऊ करेला पान के दोना…” और “लाली लाली चुनरी ओढ़े दाई मोर…” जैसे भक्ति गीतों से उन्होंने पूरे माहौल को श्रद्धा से भर दिया। वहीं “बोरे बासी संग म खवाहु…”, “छुनूर छुनूर पैरी बाजे रे गोरी…” जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति में भक्ति, लोक और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। उनकी शानदार प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए।

*आरु साहू के गीतों से महोत्सव परिसर हुआ छत्तीसगढ़ी लोकरंग से हुआ सराबोर*

भोरमदेव महोत्सव की संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का शानदार रंग देखने को मिला, जब लोकप्रिय लोकगायिका आरु साहू ने अपने सुमधुर स्वर में एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह जीवंत कर दिया और दर्शक देर रात तक झूमते रहे। उन्होंने “मैया झुप-झूप महुला नचाई रे…” से शुरुआत कर उत्साह का माहौल बनाया, वहीं “हर घर में एक ही नारा गूंजेगा…” और “सुआ गीत तरी हरि नाना…” जैसे गीतों ने दर्शकों में जोश भर दिया। “सावन म शिव जी ला मानबो…” ने भक्ति का रंग घोला, जबकि “जब खेलव दुलरवा रनभन रनभन ओ…” और “झूपत झूपत आबे दाई…” जैसे गीतों ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

*लोकनृत्य से लेकर शास्त्रीय कला विधाओं की हुई प्रस्तुति*

   भोरमदेव महोत्सव में ग्राम बरपानी के मोहन ने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस लोकनृत्य ने आदिवासी संस्कृति की झलक पेश करते हुए दर्शकों की आकर्षक का केंद्र रहा। कवर्धा और बोड़ला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने “रामेश्वरम दर्शन” एवं “नरसिंह अवतार” पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। छात्राओं की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। शास्त्रीय नृत्य की कड़ी में रायपुर की अक्षिता दुबे और कवर्धा की दुर्गेश्वरी चंद्रवंशी ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रभावित किया। उनके सधे हुए कदम और आकर्षक मुद्राओं ने खूब तालियां बटोरीं। इसी क्रम में बिलासपुर के युवराज सिंह लोनिया ने सुमधुर भजन प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। वहीं अध्या पांडे ने भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मोहम्मद असन की वाद्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों को खासा प्रभावित किया। उनकी धुनों पर दर्शक झूम उठे। इसके साथ ही श्री कौशल साहू (लक्ष्य), रिंती लाल, मोहम्मद अनस, पितेलाल पटेल, धनीदास मानिकपुरी और पवन चेलक ने भी प्रस्तुति दी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

Next Post

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*
कवर्धा

*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*

May 6, 2026
*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*
कवर्धा

*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*

May 3, 2026
*कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया केशरवानी के घर पहुंचकर दी बधाई, किया प्रोत्साहित*
कवर्धा

*कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया केशरवानी के घर पहुंचकर दी बधाई, किया प्रोत्साहित*

May 2, 2026
*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*
कवर्धा

*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*

May 1, 2026
*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*
कवर्धा

*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*

April 29, 2026
पांडातराई: निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग
कवर्धा

पांडातराई:निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग

April 27, 2026
Next Post
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!