Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, February 10, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

*राजनांदगांव रेंज के IG बालाजी राव सोमावार द्वारा कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र का भ्रमण कर सामुदायिक पुलिसिंग गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
February 10, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
4
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*वनांचल ग्राम देवान पटपर में बैगा आदिवासी समाज द्वारा पारंपरिक नृत्य के माध्यम से आत्मीय स्वागत, पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास का सशक्त उदाहरण बना।** स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरण कर शिक्षा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के महत्व पर IG द्वारा प्रेरणादायक संवाद किया गया।**IG ने स्पष्ट किया कि पुलिस का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक विकास, शिक्षा और विश्वास निर्माण भी पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा है।*

*कबीरधाम पुलिस के सामुदायिक प्रयासों को सराहते हुए IG ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि लापरवाही एवं गैरजिम्मेदारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होगी*

राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमावार द्वारा आज दिनांक 10.02.2026 को कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने थाना कुकदूर अंतर्गत ग्राम देवान पटपर पहुंचकर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों का अवलोकन किया।

ग्राम देवान पटपर पहुंचने पर बैगा आदिवासी समाज के ग्रामीणों एवं बच्चों द्वारा पारंपरिक आदिवासी नृत्य के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक का आत्मीय एवं सांस्कृतिक स्वागत किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किए गए इस स्वागत ने पुलिस एवं स्थानीय समुदाय के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमावार द्वारा ग्राम के स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री जैसे कॉपियां, पुस्तकें, पेन-पेंसिल, रंग सामग्री एवं अन्य अध्ययन उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों में इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि वनांचल के बच्चे समाज का भविष्य हैं और इन्हें शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी है। सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से शिक्षा, जागरूकता और विश्वास निर्माण की दिशा में किया जा रहा यह प्रयास दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम पुलिस द्वारा जिस संवेदनशीलता और समर्पण के साथ वनांचल क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है और अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसिंग का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुरक्षा, विश्वास और विकास की भावना पहुंचाना भी पुलिस का कर्तव्य है। पुलिस और आमजन के बीच मजबूत संबंध ही शांति, स्थिरता और विकास का आधार बनते हैं।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमावार ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति और सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस एवं प्रशासन के समन्वय से वनांचल क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने कहा कि कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत सुदूर अंचलों में शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वनांचल क्षेत्रों में नशामुक्ति, बाल विवाह रोकथाम, शिक्षा जागरूकता एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित अभियानों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल, एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह,थाना कुकदूर प्रभारी कुकदूर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यह भ्रमण न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे पुलिस और आदिवासी समुदाय के बीच विश्वास, सहयोग और सहभागिता का संबंध और अधिक मजबूत हुआ। सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से कबीरधाम पुलिस द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का यह प्रयास सकारात्मक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हो रहा है।

ShareSendTweet
Previous Post

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस का प्रहार*
कवर्धा

*ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस का प्रहार*

February 9, 2026
*25th छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पांडातराई*
कवर्धा

*25th छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पांडातराई*

February 8, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह: 10 फरवरी को 251 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह: 10 फरवरी को 251 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह*

February 6, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!