Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, November 17, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

*बेलतरा क्षेत्र विकसित भारत 2047 की दिशा में निरंतर अग्रसर- विधायक सुशांत शुक्ला*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 18, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
34
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*लोक कलाकार अनुराग शर्मा एवं गायिका शहनाज अख्तर की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां*बेलतरा महोत्सव में संस्कृति, विकास और जनआस्था का संगम*बिलासपुर, संस्कृति, परंपरा और जनभागीदारी के उत्सव बेलतरा महोत्सव में आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ग्राम पंचायत कड़री के ऐतिहासिक नगपुरा मैदान में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव के दूसरे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बेलतरा महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की भावनाओं, आस्था और विकास यात्रा का प्रतिबिंब है।
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रतनपुर, जो कभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रहा है, उसके आसपास का बेलतरा क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा चुका है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, शंकर दयाल शुक्ला,  मोहित जायसवाल, सरपंच  गंगा प्रसाद साहू तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से प्रदेश की माताएं-बहनें सशक्त हुई हैं। किसान अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर रहे हैं तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने भविष्य में बेलतरा महोत्सव को और अधिक भव्य स्वरूप देने की दिशा में प्रयास किए जाने की बात भी कही।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और विकास के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के साथ बेलतरा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास की नई पहचान स्थापित करेगा।

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध**
सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार अनुराग शर्मा के भजनों एवं प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर के गीतों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान लोग झूमते नजर आए और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ओबेरॉय, हयात व ताज जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित होटल समूहों में मिलेगा* *कार्य करने का मौका*

Next Post

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अटल आवास क्षेत्र में सुबह 5 बजे दबिश*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*अवैध शराब एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, आबकारी एक्ट के 08 प्रकरण दर्ज।*
छत्तीसगढ़

*अवैध शराब एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, आबकारी एक्ट के 08 प्रकरण दर्ज।*

October 5, 2026
*”साइबर जागृति अभियान” के तहत केसरवानी कोचिंग क्लासेस में विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक।*
छत्तीसगढ़

*”साइबर जागृति अभियान” के तहत केसरवानी कोचिंग क्लासेस में विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक।*

August 17, 2026
*राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात*
छत्तीसगढ़

*राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात*

August 11, 2026
*विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन*
छत्तीसगढ़

*विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन*

August 2, 2026
*आत्मनिर्भर दलहन मिशन के तहत उन्नत उड़द बीज वितरण एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
छत्तीसगढ़

*आत्मनिर्भर दलहन मिशन के तहत उन्नत उड़द बीज वितरण एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

July 7, 2026
*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
Next Post
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अटल आवास क्षेत्र में सुबह 5 बजे दबिश*

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अटल आवास क्षेत्र में सुबह 5 बजे दबिश*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!